back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तुर्की ने इंटरपोल वांछित रूसी आईएस संदिग्ध को हिरासत में लिया

अंकारा, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंटरपोल द्वारा वांछित एक रूसी नागरिक को तुर्की की राजधानी अंकारा में कथित रूप से इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादी समूह का सदस्य होने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। इस बात की जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया रिपोटरें के हवाले से बताया कि सीरिया में आईएस समूह के भीतर उसकी कथित गतिविधियों पर रेड नोटिस द्वारा मांगी गई महिला संदिग्ध एआर ने अवैध रूप से तुर्की में प्रवेश किया था। उसके आवास की तलाशी के दौरान, पुलिस ने 4,800, 8,000 डॉलर,रूसी रूबल, और 16,800 तुर्की लीरा, कई डिजिटल सामग्री, और संदिग्ध के नाम पर जारी एक नकली सीरियाई पहचान पत्र जब्त किया है। आईएस समूह को 2015 में तुर्की में घातक हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था । जिसके जवाब में तुर्की की आतंकवाद विरोधी इकाइयां देश में समूह के सदस्यों के खिलाफ अभियान चला रही हैं। –आईएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...