back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का अल्टीमेटम, रूस को जंग खत्म करने के लिए दिए सिर्फ 10-12 दिन, वरना…

डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को सख्‍त चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि उसे 10 से 12 दिन के भीतर यूक्रेन युद्ध खत्म करना होगा, नहीं तो अमेरिका कड़े व्यापारिक टैरिफ लगाएगा।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास अब सिर्फ 10 से 12 दिन का समय है युद्ध समाप्त करने के लिए। पहले ट्रंप ने रूस को 50 दिनों की मोहलत दी थी, लेकिन अब उन्होंने इस डेडलाइन को घटाकर 7 से 9 अगस्त तक सीमित कर दिया है। स्कॉटलैंड की यात्रा के दौरान ट्रंप ने कहा, “अब और इंतजार करने का कोई फायदा नहीं है। हमें शांति की दिशा में कोई ठोस प्रगति नजर नहीं आ रही।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुतिन को अब समझौते की ओर बढ़ना होगा क्योंकि “बहुत सारे निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं।”

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, ड्रोन और मिसाइलों से मचाई तबाही

यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार, रूस ने एक बार फिर रातोंरात तीव्र और व्यापक हमला किया है। इस हमले में रूस ने 300 से अधिक ड्रोन, 4 क्रूज मिसाइलें और 3 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। कीव के दार्नित्सकी जिले में हुए एक ड्रोन हमले से 25 मंजिला आवासीय इमारत की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं। कीव आर्मी एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख टायमुर टकाचेंको के अनुसार, हमले में 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक 4 वर्षीय बच्ची भी शामिल है। मध्य यूक्रेन के क्रोपिवनित्सकी क्षेत्र में भी हमले के बाद आग लग गई, हालांकि वहां किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उनके हमले में यूक्रेन के एक एयरपोर्ट, हथियारों के गोदाम, और ड्रोन निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण को निशाना बनाया गया।

ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- “मैं पुतिन से निराश हूं”

डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बार फिर पुतिन की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा, “पुतिन शांति की बात तो करते हैं, लेकिन यूक्रेनी नागरिकों पर हमले अभी भी जारी हैं। यह कोई तरीका नहीं है। मैं पुतिन से बेहद निराश हूं।” जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह पुतिन से मिलेंगे, तो उन्होंने साफ कहा, “अब मुझे किसी बातचीत में कोई दिलचस्पी नहीं है।” हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि वे रूसी जनता से प्रेम करते हैं और रूस पर अनावश्यक सख्ती नहीं चाहते, लेकिन जंग में दोनों देशों के नागरिकों की हो रही मौतें अब उन्हें कड़े फैसले लेने के लिए मजबूर कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे रूस पर कड़े टैरिफ और रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर सेकेंडरी टैरिफ लगाने की योजना बना रहे हैं। इसकी औपचारिक घोषणा सोमवार या मंगलवार को की जा सकती है।

यूक्रेन ने ट्रंप के अल्टीमेटम का किया स्वागत

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस को युद्ध समाप्त करने के लिए दी गई नई डेडलाइन पर यूक्रेन ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने टेलीग्राम पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “पुतिन सिर्फ ताकत की भाषा समझते हैं और यह बात इस बार साफ और मजबूती से कही गई है।” राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी ट्रंप के रुख का समर्थन किया है। गौरतलब है कि अमेरिका की मध्यस्थता में रूस-यूक्रेन के बीच अब तक कोई ठोस शांति समाधान नहीं निकल सका है। हालांकि, ट्रंप के इस नए अल्टीमेटम पर रूस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की चेतावनी से यूक्रेन-रूस युद्ध में एक नया मोड़ आ सकता है, लेकिन क्या यह सचमुच शांति की राह खोलेगा, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या अमेरिका में भी घर-घर होती है LPG सिलेंडर की डिलीवरी? जानिए भारत से कितना अलग है रसोई गैस का सिस्टम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत में रसोई गैस का मतलब आमतौर पर लाल रंग का LPG सिलेंडर होता है, जिसे खत्म होने पर बुक...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...