नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर भीषण हमला किया है। इस ताजा हमले में रूस ने अब तक की सबसे बड़ी एयर स्ट्राइक को अंजाम देते हुए 367 ड्रोन और मिसाइलें दागीं। रूस का यह हमला एक भयावह है। इसमें कई लोगों की जान चली गई। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति रुस पर भड़क गए। इस मामले पर यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
ट्रंप ने रूस की यूक्रेन पर कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा, ”मैं पुतिन से बिल्कुल भी खुश नहीं हूं। लोग मारे जा रहे हैं। मैं उन्हें लंबे वक्त से जानता हूं। हमारे अच्छे रिश्ते रहे हैं, लेकिन अब मुझे यह बिल्कुल भी पसंद नहीं है। वह क्रेजी हो गए है। यह सब ठीक नहीं है।” ट्रंप ने पुतिन के लिए ‘व्हाट द हेल’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन के कई हिस्सों में मिसाइलें दागी हैं। उसने 367 ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया है। रूस की और से अब तक की यह सबसे बड़ी एयर स्ट्राइक है।
यूक्रेन में एयरस्ट्राइक से तबाही
मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, यूक्रेन पर हुई रूसी एयरस्ट्राइक में लगभग 12 लोग मारे गए हैं। रूस ने इस दौरान 298 ड्रोन और 69 मिसाइलों का हमले के लिए प्रयोग किया। इस पूरे हमले के बाद यूक्रेन दहल उठा, इलकों में दहशत का माहौल है। रुस ने यूक्रेन के कई इलाकों में तबाही मच गई है। यूक्रेन की वायुसेना के मुताबिक, उन्होंने 45 मिसाइलों को मार गिराया। वहीं, 266 ड्रोन भी तबाह किए। कीव शहर को काफी नुकसान हुआ है। इन दोनों के बीच चल रही जंग अभी तक खत्म नहीं हो सकी है।
जेलेंस्की को लेकर क्या बोले ट्रंप
रुस के इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर भी निशाना साधा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट में लिखा, जेलेंस्की का जो बातचीत का तरीका है, वो कभी देश का भला नहीं कर सकता। उनके मुंह से निकली हर बात दिक्कत बढ़ा रही है। मुझे यह ठीक नहीं लगता। इसे रोकना चाहिए।





