नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों ही नारी शक्ति को सलाम करते हैं। यही कारण है दोनों ने अपने पर्सनल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी महिला अधिकारी को सौंपी है। हाल ही में पीएम की नई सेक्रेटरी निधि तिवारी बनी हैं तो वहीं कुछ समय पहले ट्रंप की पर्सनल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी कैरोलिन लेविट को सौंपी गई है। इन दोनों ही महिलाओं ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। चलिए अब बताते हैं कि दो अलग-अलग देशों की पर्सनल सेक्रेटरी की सैलरी में कितना अंतर है।
प्रधानमंत्री कार्यालय में ही उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं
पता हो कि केंद्र सरकार ने हाल ही में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल सेक्रेटरी भी बदल गई हैं। पीएम की नई सेक्रेटरी निधि तिवारी IFS की 2014 बैच की अधिकारी हैं। इससे पहले वे प्रधानमंत्री कार्यालय में ही उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं।
डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपनी पर्सनल सेक्रेटरी बदली हैं
वहीं दूसरी ओर कुछ समय पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपनी पर्सनल सेक्रेटरी बदली हैं। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव का पद कैरोलिन लेविट ने संभाल लिया है। वे भी सुर्खियां बटोरी चुकी हैं। वे सबसे कम उम्र की शख्स हैं, जिन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।
इतनी है ट्रंप की सेक्रेटरी की सैलरी
गौरतलब है कि साल 2021 में ट्रंप के प्रशासन की समाप्ति के बाद कैरोलिन को संचार निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। बाद में लेविट ने स्टेफनिक के साथ अपने रास्ते अलग किए थे। इसके बाद साल 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान फिर से कैरोलिन ट्रंप के अभियान में शामिल हो गईं। ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद कैरोलिन इसकी शीर्ष प्रवक्ता बन गईं और चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने उनको व्हाइट हाउस का प्रेस सचिव घोषित कर दिया है। इस पद पर कैरोलिन की सैलरी लगभग $180,000 होने की उम्मीद है।
इतनी है पीएम मोदी की सेक्रेटरी की सैलरी
पीएम मोदी की सेक्रेटरी निधि तिवारी की बात करें तो 29 मार्च को DoPT के आदेश में निधि तिवारी को पीएम मोदी के प्राइवेट सेक्रेटरी के रूप में नियुक्त किया गया है। पीएमओ में पर्सनल सेक्रेटरी के पद पर रहते हुए कार्यरत अधिकारियों को पे मैट्रिक्स लेवल-14 के अनुसार सैलरी दी जाती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस पद पर सैलरी 1,44,200 रुपये प्रति महीने होती है। इसके अलावा DA, HRA, TA समेत अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं। साथ ही पीएम आवास के पास आवास, आधिकारिक गाड़ी, सुरक्षाकर्मी समेत अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं।




