back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्रंप के सहयोगी की भारत को गीदड़भभकी, रूस से तेल खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ, युद्ध फंडिंग का लगाया आरोप

अमेरिका लगातार भारत पर दबाव बढ़ा रहा है। इसी बीच, ट्रंप के एक करीबी सलाहकार ने कहा है कि भारत को रूस से तेल की खरीदारी तुरंत बंद कर देनी चाहिए।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सलाहकार स्टीफन मिलर ने भारत को लेकर तीखी टिप्पणी की है। मिलर ने कहा है कि भारत को रूस से तेल की खरीदारी तुरंत बंद कर देनी चाहिए। एक रिपोर्ट के अनुसार, मिलर ने आरोप लगाया कि भारत रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को अप्रत्यक्ष रूप से फंड कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा, तो उस पर 100 प्रतिशत आयात शुल्क (टैरिफ) लगाया जा सकता है। व्हाइट हाउस के पूर्व डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ और ट्रंप के प्रभावशाली रणनीतिकारों में शामिल मिलर ने कहा, “ट्रंप स्पष्ट कर चुके हैं कि रूस से तेल खरीदना और युद्ध को फंड करना अस्वीकार्य है।”

भारत को 100 प्रतिशत टैरिफ की धमकी

स्टीफन मिलर ने कहा, “लोग यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि भारत रूस से तेल खरीदने में चीन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है। यह एक चौंकाने वाली बात है।” हालांकि, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अमेरिका की धमकियों के बावजूद भारत मॉस्को से तेल खरीदना जारी रखेगा। साथ ही कहा गया है कि यदि भारत ट्रंप की चेतावनी को नजरअंदाज करता है तो उस पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जा सकता है।

अमेरिका भारत पर बढ़ा रहा है दबाव

भारत और अमेरिका के बीच अभी तक व्यापार समझौता अंतिम रूप नहीं ले पाया है। दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक सहमति नहीं बनी है। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर दबाव बढ़ाने के लिए 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया है। यह घोषणा 31 जुलाई को हुई थी, जबकि इसका प्रभाव एक सप्ताह बाद से लागू होगा। अमेरिका चाहता है कि भारत कृषि और डेयरी क्षेत्र में रियायतें दे और समझौते पर हस्ताक्षर करे, लेकिन भारत इस पर सहमत नहीं है। इसी कारण से दोनों देशों के बीच ट्रेड डील की प्रक्रिया ठहर गई है। ट्रंप लगातार धमकियां देकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

अगर मैं दखल न देता तो पाकिस्तानी पीएम मारे जाते… डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध पर फिर किया बड़ा दावा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...