back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंग्लैंड में दर्दनाक घटना! भारतीय महिला से रेप का मामला, पुलिस ने जारी किए CCTV फुटेज, लोगों से मदद मांगी

इंग्लैंड में 20 वर्षीय भारतीय मूल की महिला के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और उसके सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगे हैं जिससे गिरफ्तारी की कोशिशें तेज़ कर दी गई हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ब्रिटेन पुलिस ने उत्तरी इंग्लैंड में 20 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार के मामले में जनता से तुरंत मदद की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी स्थानीय नागरिक है और किसी को दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना देना बेहद जरूरी है, ताकि जांच तेज़ी से आगे बढ़ सके।

महत्वपूर्ण बात यह है कि पीड़िता भारतीय मूल की हैं। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के अनुसार, शनिवार (25 अक्टूबर) की शाम वॉलसॉल के पार्क हॉल क्षेत्र में उन्हें सड़क पर एक महिला को मुश्किल में होते हुए देखा गया था।

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज जारी की। अधिकारियों ने इस घटना को नस्लीय हमला मानते हुए जांच तेज़ कर दी है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की तहक़ीक़ात कर रहे डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट रोनन टायरर ने कहा, “यह युवती पर बेहद भयावह हमला था। हम अपराधी को पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हमारी टीम सबूत जुटा रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द हिरासत में लेने पर काम कर रही है।”

पुलिस की जनता से खास अपील 

पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर किसी ने उस समय इलाके में किसी संदिग्ध को देखा हो या उसके पास कोई सीसीटीवी फुटेज हो, तो तुरंत इसकी जानकारी साझा करें, ताकि अपराधी की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस के अनुसार, हमलावर लगभग 30 वर्षीय श्वेत पुरुष है, जिसके छोटे बाल हैं और हमले के समय वह काले कपड़ों में था।

पीड़िता भारतीय मूल की महिला 

स्थानीय समुदायों के अनुसार, पीड़िता भारतीय मूल की महिला हैं। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ सप्ताह पहले पास के ओल्डबरी क्षेत्र में एक ब्रिटिश सिख महिला के साथ भी नस्लीय वजह से बलात्कार की घटना हुई थी। डीएस टायरर ने स्पष्ट किया कि, फिलहाल दोनों मामलों को आपस में नहीं जोड़ा गया है।

वारदात के बाद समुदाय में डर का माहौल 

वॉलसॉल पुलिस के चीफ सुपरिंटेंडेंट फिल डॉल्बी ने कहा कि, समुदाय में डर और चिंता बढ़ गई है, इसलिए इलाके में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी। सिख फेडरेशन यूके ने बताया कि पीड़िता पंजाबी महिला हैं और आरोपी ने उनके घर का दरवाजा तोड़कर अपराध किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...