बीजिंग, 2 मार्च (आईएएनएस)। तिब्बती परंपरागत पंचाग के अनुसार बाघ नववर्ष से चार दिन पहले यानी 27 फरवरी को ल्हासा में काम कर रहे न्यिंगची शहर के मिलिन काउंटी के किसान शानजेंग सुओलांग नववर्ष की खरीदारी के बाद ल्हासा रेलवे स्टेशन पर सी 893 ट्रेन लेने के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि अब घर पहुंचने में केवल 3 घंटे से अधिक समय लगता है। जबकि पहले, ल्हासा से मिलिन तक बस में 7 से 8 घंटे लगते थे। ल्हासा-न्यिंगची रेलवे के खुलने के बाद यात्रा करना बहुत सुविधाजनक हो गया है। ल्हासा-न्यिंगची रेलवे की कुल लंबाई 435 किलोमीटर है। ल्हासा से निंगची तक बुलेट ट्रेन से यात्रा करने में केवल 3 घंटे से अधिक समय लगता है, जो निवासियों और पर्यटकों की यात्रा की सुविधा प्रदान करता है। 25 जून, 2021 को खुलने के बाद से ल्हासा-न्यिंगची रेलवे ने 6 लाख से अधिक यात्रियों और 7 हजार 9 सौ टन से अधिक माल का परिवहन किया है, जो लोगों की यात्रा को सुविधाजनक बनाता है, रोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देता है, औद्योगिक विकास को बढ़ाता है और स्थानीय लोगों की आय बढ़ाने और अमीर बनने के लिए नया चैनल खोलता है। तिब्बत की शांतिपूर्ण मुक्ति के 70 वर्षों में, विशेष रूप से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, तिब्बत के परिवहन, ऊर्जा, जल संरक्षण, संचार और अन्य बुनियादी ढांचे में काफी सुधार हुआ है, जिसने आर्थिक और सामाजिक विकास में मजबूत प्रोत्साहन दिया है। ल्हासा-न्यिंगची रेलवे के अलावा, 2021 में, ल्हासा-नाग्छू एक्सप्रेसवे भी खुला, ल्हासा-शिकाजे का निर्माण सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है है। खोंगका हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 को परिचालन में लाया गया है। 3083 नए 5 जी बेस स्टेशन और लगभग 2.8 लाख किलोमीटर की ऑप्टिकल केबल लाइनें बनाई गई। छिंगहाई-तिब्बत रेलवे के गेरा हिस्से का विस्तार पूरा हो गया और सिछ्वान-तिब्बत रेलवे का निर्माण शुरू हुआ। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस आरजेएस





