tiancho-2-cargo-spacecraft-separated-from-the-space-station39s-core-module-assembly
tiancho-2-cargo-spacecraft-separated-from-the-space-station39s-core-module-assembly

थ्येनचो-2 कार्गो अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष स्टेशन के कोर मॉड्यूल असेंबली से अलग किया गया

बीजिंग, 28 मार्च (आईएएनएस)। चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय से मिली खबर के अनुसार थ्येनचो-2 कार्गो अंतरिक्षयान ने अंतरिक्ष स्टेशन में अपने सभी कार्यों को पूरा कर लिया है और पेइचिंग समयानुसार 27 मार्च को दोपहर 3 बजकर 59 मिनट पर इसे अंतरिक्ष स्टेशन के कोर मॉड्यूल असेंबली से अलग कर दिया गया है। गौरतलब है कि थ्येनचो-2 कार्गो अंतरिक्षयान चीन के अंतरिक्ष स्टेशन के प्रमुख प्रौद्योगिकी सत्यापन चरण में लॉन्च किया गया पहला कार्गो अंतरिक्ष यान है। 29 मई, 2021 को थ्येनचो-2 का प्रक्षेपण चीन के हाइनान प्रांत के वनछांग प्रक्षेपण केंद्र में हुआ। इसने अंतरिक्ष स्टेशन के लिये 6.8 टन आपूर्ति भेजा। इसके अलावा, कक्षा में अपने संचालन के दौरान थ्येनचो-2 ने विस्तारित अनुप्रयोग परीक्षणों की एक श्रृंखला को अंजाम दिया। यह अब अच्छी स्थिति में है, और उचित समय पर जमीनी नियंत्रण में पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) --आईएएनएस एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in