इस खिलाड़ी ने Sri Lanka को शर्मसार होने से बचाया, अपनी शानदार पारी से Zimbabwe को दी शिकस्त

Sri Lanka VS Zimbabwe: लंका और जिम्बाब्वे के बीच रविवार को पहला टी-20 मैच खेला गया। मेजबान श्रीलंका ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा।
जीत की एक-दूसरे को बधाई देते श्रीलंकाई खिलाड़ी।
जीत की एक-दूसरे को बधाई देते श्रीलंकाई खिलाड़ी।@OfficialSLC एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच रविवार को पहला टी-20 मैच खेला गया। मेजबान श्रीलंका ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा। जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 143 रन बना सकी। श्रीलंका ने 20 ओवर में मैच जीत लिया। क्रेग एर्विन और तिनशे कामुनहुकामवे ने पारी का आगाज किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े।

एंजेलो मैथ्यूज सबसे अधिक 46 रन बनाए

एंजेलो मैथ्यूज ने श्रीलंका के लिए सबसे अधिक 46 रन बनाए। एंजेलो ने 38 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्का की मदद से टीम को जीत की कगार पर पहुंचाया। दासुन शनाका ने 26 रन और कुसल मेंडिस और कुसल परेरा ने 17 रन बनाए। चैरिथ असलांका ने 16 रन बनाए।

श्रीलंका टीम की पारी कैसी रही

श्रीलंकाई टीम को पहले ओवर में ही झटका लगा। ओपनर पैथुम निसांका 2 रन बनाकर आउट हो गए। कुसल परेरा 17 रन बनाकर टीम के स्कोर 32 और कुसल मेंडिस भी 17 रन बनाकर 38 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। सदीरा समरविक्रमा (9 रन) और चरिथ असलंका (16 रन) पर ही विकेट गंवा दिए। वानिन्दु हसरंगा खाता भी नहीं खोल पाए और 14वें ओवर में 83 के स्कोर पर छठे विकेट के रूप में आउट हुए। इसके बाद एंजेलो मैथ्यूज (46 रन) और दसुन शनाका (26*) ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत के करीब ला दिया।

हसरंगा और महीश ने लिए 2-2 विकेट

जिम्बाब्वे से सबसे अधिक कप्तान सिकंदर रजा ने 42 गेंदों पर 147. 61 के स्ट्राइक रेट से 5 चौके और 2 छक्के लगाकर 62 रन बनाए। सीन विलियम्स और सिकंदर रजा ने तीसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। श्रीलंका टीम से कप्तान वानिंदु हसरंगा और महीश थीक्षाना ने 2-2 विकेट लिए। दुष्मंथा चमीरा ने 1 विकेट लिया। जिम्बाब्वे के लिए कप्तान सिकंदर रजा ने 3 विकेट झटके। ब्लेसिंग मुजारबानी ने 2 विकेट और वेलिंगटन मसाकाद्जा और रिचर्ड नगारवा ने 1-1 विकेट लिया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in