back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Oscars 2024: ऑस्कर में भारत से इस मलयालम फिल्म को मिली एंट्री, सिर्फ 30 करोड़ में बनी थी मूवी

India Entry Oscars 2024 oscars 2024:ऑस्कर 2024 के लिए मलयालम फिल्म 2018 को ऑफिशियल एंट्री मिली है। टोविनो थॉमस (Tovino Thomas) की यह फिल्म 2018: एवरीवन इज ए हीरो के नाम से भी जाना जाता है।

नई दिल्ली, रफ्तार। ऑस्कर 2024 के लिए मलयालम फिल्म 2018 को ऑफिशियल एंट्री मिली है। टोविनो थॉमस (Tovino Thomas) की यह फिल्म 2018: एवरीवन इज ए हीरो के नाम से भी जाना जाता है। कन्नड़ फिल्म डायरेक्टर गिरीश कसारवल्ली की अध्यक्षता वाली जूरी ने इसकी घोषण की है। यह फिल्म पुरस्कार के लिए तभी एलिजेबल होगी, जब नामांकन सूची में इसे जगह मिलेगी।

2018 में आई बाढ़ पर आधारित फिल्म

बता दें फिल्म 2018 बाढ़ पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में जीत हासिल की गई। फिल्म की कहानी मानवता पर आधारित है। 2018 में आई बाढ़ ने केरल के कुछ इलाकों को तबाह किया गया था। इसको पर्दे पर दर्शाया-दिखाया गया है।

फिल्म की कहानी

फिल्म 2018 में टोविनो थॉमस ने लीड रोल प्ले निभाया है। उन्होंने ऐसे युवा का किरदार निभाया है। फिल्म में आसिफ अली, लाल, नारायण, कुंचाको बोबन और अपर्णा बालमुरली भी मुख्य किरदार में हैं। बता दें फिल्म इसी साल मई में रिलीज हुई थी। फिल्म को 30 करोड़ में बनाया गया था। इसने भारत में 92.85 करोड़ की कमाई की। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 180 करोड़ रुपए रहा।

ऑस्कर में इस कैटेगिरी के लिए नॉमिनेशन

रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगिरी में ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होगी। 2002 में आमिर खान की फिल्म लगान के बाद कोई इंडियन एंट्री को ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए नॉमिनेट नहीं हुआ था। इससे पहले दो फिल्में अंतिम पांच में जगह बनाई थी और वो हैं नरगिस की फिल्म मदर इंडिया और मीरा नायर की मूवी सलाम बॉम्बे।

कब होगा ऑस्कर 2024

2023 में रिलीज फिल्मों के लिए 96वां ऑस्कर अवॉर्ड 10 मार्च को लॉस एंजिल्स में होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscars 2026: भारत में कब और कहां देखें 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स? प्रेजेंटर्स लिस्ट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड का सबसे बड़ा और ग्लैमरस उत्सव ऑस्कर 2026 (98th Academy Awards) बस कुछ ही दिन दूर है। आप इसको...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...