back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका का ये नाजायज फैसला!देशहित में उठाएंगे जरुरी कदम, ट्रंप के टैरिफ फैसले के बाद भारत का बयान

भारत अतिरिक्‍त टैरिफ लगाने के बाद भारत सरकार ने अमेरिक प्रशासन की कड़ी आलोचना की है। भारत सरकार ने ट्रंप के इस कदम को गलत, नाजायज और अुनचित' बताया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने इससे जुड़े एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्‍ताक्षर दिया है। ट्रंप प्रशासन का यह आदेश 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से लागू होगा। इससे पहले उन्होंने 30 जुलाई को 25% टैरिफ की घोषणा करने के बाद अब भारत पर कुल 50% टैरिफ लगेगा। वही, ट्रंप की इस कार्रवाई का भारत सरकार ने अनुचित बताया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिका द्वारा रूस से तेल आयात पर लगाए गए 50 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ पर करारा जवाब दिया है। 

अमेरिकी टैरिफ के बाद भारत सरकार का बयान 

भारत सरकार ने अमेरिकी सरकार की कड़ी आलोचना की है। भारत सरकार ने ट्रंप के इस कदम को गलत, नाजायज और अुनचित’ बताया है। सरकार ने साफ किया है कि भारत का तेल आयात बाजार की जरूरतों के आधार पर तय किया जाता और 1.4 अरब भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जाता है।

 विदेश मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि, ‘हमने अपनी तरफ से अपनी स्थिति पहले ही साफ कर दी है। हमारे तेल आयात बाजार हालात और जरुरत पर आधारित हैं और इसका मकसद देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना है।’

https://twitter/MEAIndia/status/1953111378685739457

‘भारत को निशाना बना रहा अमेरिका’

भारत सरकार ने अपने बयान में इस बात को स्‍पष्‍ट किया है कि कई अन्य देश भी अपने राष्ट्रीय हितों के लिए ऐसे ही कदम उठा रहे हैं, लेकिन अमेरिका ने सिर्फ भारत को निशाना बनाया, जो कि गलत है। मंत्रालय ने आगे कहा, ‘यह बहुत अन्‍यायपूर्ण है कि अमेरिका ने भारत के खिलाफ अतिरिक्त टैरिफ लगाने का फैसला किया। हम इसे अनुचित और बिना वजह का मानते हैं।’ 

मंत्रालय ने कहा‍ कि भारत सरकार देशहित में जरुरी कदम उठाएंगा, वह यह विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिका ने भारत के रूस से तेल आयात को लेकर सवाल उठाए और पहले 25 फीसदी और फिर 50 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की।

टैरिफ के आदेश पर साइन, 27 अगस्त से लागू होगा

बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए भारतीय सामान पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के आदेश पर साइन किए। इसके साथ ही भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में अब कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। इसस पहले ट्रंप ने 25 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की थी, और अब नए आदेश के बाद यह टैरिफ और बढ़ गया है। 

कुछ सामानों को मिलेगी छूट 

इस आदेश के बाद कुछ खास सामानों को छूट दी गई। लेकिन बाकी सभी भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। शुरुआती 25 फीसदी टैरिफ 7 अगस्त से लागू होगा, जबकि अतिरिक्त 25 फीसदी शुल्क 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से शुरू होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने उठाया बड़ा कदम, दुनिया भर के आयात पर 10% नया शुल्क किया लागू

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अमेरिका की न्यायपालिका से झटका मिलने के तुरंत बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी व्यापार नीति को लेकर सख्त रुख...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...