ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पर अमेरिका और पाकिस्तान समेत इन देशों ने जताया शोक,कहा-इस दुख की घड़ी में हैं भारत के साथ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने कहा- 'भारत में ट्रेन हादसे में सैकड़ों लोगों ने जान गंवाई, इसके लिए दुखी हूं।
ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पर अमेरिका और पाकिस्तान समेत इन देशों ने जताया शोक
ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पर अमेरिका और पाकिस्तान समेत इन देशों ने जताया शोक

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार देर शाम को बड़ी ट्रेन दुर्घटना हो हुई, जिसमें अबतक करीब 300 लोगों की मौत और लगभग 850 लोगों के घायल होने की खबर है। इस हादसे का कारण तीन ट्रेनों के आपस में भीषण रूप से टकराने से बताई जा रही है। चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर कर नजदीक के ट्रेक पर जा गिरे, जहां से बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस जा रही थी। इसके बाद कोरोमंडल के डिब्बे मालगाड़ी से भी टकरा गए। यहां पर तीनों ट्रेनों के आपस में भयंकर रूप से टक्कर होने से दुर्घटना हुई। हालांकि, इस दुर्घटना की कई वजह बताई जा रही हैं, जो जांच के बाद सामने आएगा। इस भीषण दुर्घटना पर दुनियाभर के बड़े राजनेताओं ने घायलों और मृतकों के परिजनों के साथ अपनी शोक संवेदना व्यक्त की हैं।

रुस के राष्ट्रपति ने व्यक्त की संवेदना

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ओडिशा हुए भीषण ट्रेन दुर्घटना पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संदेश में अपनी संवेदना व्यक्त की, भारत में रूसी दूतावास उन्होंने अपने संदेश में लिखा, ‘इस दुखद दुर्घटना में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति हमारी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।‘

पाकिस्तान के राष्ट्रपति शहबाज शरीफ ने जताया शोक

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने कहा- 'भारत में ट्रेन हादसे में सैकड़ों लोगों ने जान गंवाई, इसके लिए दुखी हूं। इस हादसे में जिन्होंने अपना परिवार और प्रियजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएं उनके साथ है। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।' 

यूरोप भी भारत के साथ शोक संपत

यूरोपियन कमीशन के प्रिंटेड उर्सुला वोन दे लेयेन ने कहा कि आडिशा ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों के परिवार के साथ मेरी शोक संवेदना हैं। साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं। इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदना भारत के लोगों के साथ हैं। यूरोप भी भारत के साथ शोक संपत है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी जताया शोक

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष चाबा कोरोशी ने ओडिशा में हुए इस ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के लिए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा- 'भारत के ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना की खबर सुनकर मुझे बेहद दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितो के साथ है।' 

अमेरिका- इस दुख की घड़ी में भारत के साथ

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पर घायलों और पीड़ितों के लिए संवेदना और शोक व्यक्त किया है। इस दुख की घड़ी में हम ओडिशा और भारत के लोगों के साथ हैं।

नेपाल के प्रधानमंत्री व्यक्त की संवेदना

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने कहा कि ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में लोगों के मारे जाने से स्तब्ध हूं। इस दुख भरी घड़ी में मृत लोगों के परिजानों के साथ अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in