there-is-no-happy-society-without-health
there-is-no-happy-society-without-health

स्वास्थ्य के बिना खुशहाल समाज नहीं होता

बीजिंग, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। स्वास्थ्य पर सभी लोगों का ध्यान केंद्रित होता है। समाज के विकास के चलते व्यापक स्वास्थ्य की विचारधारा पेश की गई, जो रहने के हर क्षेत्र से संबंधित है। व्यापक स्वास्थ्य न सिर्फर्फ शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मनोवैज्ञानिक, सामाजिक, पर्यावरण और नैतिक आदि से भी संबंधित है। व्यापक स्वास्थ्य दुनिया में तेजी से विकसित नया व्यवसाय है। चीन ने स्वस्थ चीन बनाने की रणनीति पेश की। कहा जा सकता है कि स्वास्थ्य के बिना खुशहाल समाज नहीं होता। 29 मार्च को चीनी राज्य परिषद ने 14वीं पंचवर्षीर्षीय योजना के दौरान चीनी परंपरागत चिकित्सा और औषधि के विकास की योजना जारी की। विविध स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करने और स्वास्थ्य पर लोगों की मांग पूरा करने के लिए चीनी चिकित्सा और औषधि महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। चीन का लक्ष्य है कि वर्ष 2025 ततकक स्वास्थ्य सेवा में चीनी चिकित्सा और औषधि की क्षमता बड़ी हद तक उन्नत होगी, इस व्यवसाय के विकास में सक्रिय प्रगति होगी और स्वस्थ चीन बनाने में विशेष भूमिका निभाएगी जाएगी। वर्ष 2025 ततकक बीमारी की रोकथाम, स्वास्थ्य रक्षा, इलाज और बहाली से गठित चीनी चिकित्सा व्यवस्था स्थापित की जाएगी। चीनी और पश्चिमी चिकित्सा के मिश्रित होकर बीमारी के इलाज का स्तर उन्नत किया जाएगा। संक्रामक रोग की रोकथाम और सार्वजनिक स्वास्थ्य घटना के आपात निपटारे की क्षमता बढ़ाई जाएगी। चीन प्रचार बढ़ाकर चीनी परंपरागत चिकित्सा और औषधि का प्रभाव उन्नत करेगा। चीनी चिकित्सा और औषधि बेल्ट एंड रोड के निर्माण में शामिल होगा। तो हाल के वर्षों में चीनी चिकित्सा और औषधि में क्या क्या नई उपलब्धियां हासिल हुईं और क्या क्या नया तकनीक सामने आई हैं? इसकी जानकारी हमें विश्व स्वास्थ्य एक्सपो में मिलेगी। वर्ष 2022 विविविश्व स्वास्थ्य एक्सपो यानी चौथा विश्व स्वास्थ्य एक्सपो 7 से 10 अप्रैल तक चीन के वुहान में आयोजित होगा। इसमें महामारी की रोकथाम में चीनी चिकित्सा की भूमिका दिखाई जाएगी। विभिन्न कंपनियां ताजा उत्पादन और तकनीक दिखाएंगी। इससे पहले विश्व स्वास्थ्य एक्सपो का तीन बार सफल आयोजन हुआ है। 34 देशों के 9 लाख 70 हजार दर्शकों ने इसमें भाग लिया। एक्सपो में 143 परियोजनाएं संपन्न की गईं, जिसकी रकम 2.7 खरब युआन से अधिक रही। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) --आईएएनएस एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in