back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वियतनाम के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में आया जबरदस्त उछाल, देखें पिछले 4 महीनों के आंकड़े

हनोई, 5 मई (आईएएनएस)। पर्यटन गतिविधियों के फिर से शुरू होने के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने लगी है। वियतनाम में पिछले चार महीनों में लगभग 192,400 अंतरराष्ट्रीय आगमन हुआ, जो सालाना आधार पर लगभग 185 प्रतिशत अधिक है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कार्यालय के हवाले से कहा कि हवाई मार्ग से देश में प्रवेश करने वाले विजिटर्स की संख्या लगभग 88.6 प्रतिशत थी। चार महीनों में, वियतनाम में लगभग 118,300 विदेशी विजिटर्स एशिया से थे, जो साल-दर-साल 96.7 प्रतिशत अधिक था। यूरोप, अमेरिका और ओशिनिया के पर्यटकों की संख्या में भी पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में छह गुना बढ़ोतरी देखी गई। 15 मार्च को वियतनाम ने कोविड -19 महामारी के कारण लगभग दो सालों से बंद अपनी सीमाओं को पूरी तरह से फिर से खोल दिया था। ताकि देश के पर्यटन को बढ़ावा मिल सके और अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित किया जा सके। कार्यालय के अनुसार, साल 2019 में दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र को 18 मिलियन से अधिक अंतर्राष्ट्रीय आगमन प्राप्त हुआ था। 2020 और 2021 में, वियतनाम का यह आंकड़ा 78.7 प्रतिशत और 95.9 प्रतिशत तक गिर गया था। वियतनाम राष्ट्रीय पर्यटन प्रशासन के अनुसार, देश ने 2022 में 5 मिलियन से ज्यादा विदेशी पर्यटकों की सेवा करने का लक्ष्य रखा है। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...