back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शीतकालीन पैरालंपिक में चीन के पहले स्वर्ण पदक विजेता की कहानी

बीजिंग, 5 मार्च (आईएएनएस)। 5 मार्च को हुई पेइचिंग शीतकालीन पैरालंपिक की पुरुष 6 किलोमीटर बाएथेलोन (सिटिंग) की प्रतियोगिता में चीनी युवा खिलाड़ी ल्यू जि़श्यू ने 18 मिनट 51.50 सेकंड से मैच पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। यह इस शीतकालीन पैरालंपिक में चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल का पहला स्वर्ण पदक है। कुल 20 एथलीटों ने इस इवेंट की स्पर्धा में भाग लिया। 24 वर्षीय ल्यू जि़श्यू ने स्थिर प्रदर्शन कर स्पष्ट बढ़त से पहला स्थान प्राप्त किया। मैच के बाद उन्होंने अपने प्रदर्शन पर बड़ा संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विकलांग खिलाड़ी के लिए स्कीइंग हो या शूटिंग ,दोनों आसान नहीं है। खासकर आज बहुत सर्दी है। हमें कई कठिनाइयां दूर करनी पड़ीं। उन्होंने कहा कि मेरा रास्ता कई मुश्किलों व चुनौतियों से भरा था। लेकिन तरह-तरह की हार और प्रहार के बावजूद मैंने हिम्मत नहीं छोड़ी। भावी मैच में मैं अपनी पूरी कोशिश करता रहूंगा। मुझे पक्का विश्वास है कि जीवन कभी भी मेहनत करने वाले को निराश नहीं करता। अगस्त 1997 में ल्यू जि़श्यू का जन्म पश्चिमी चीन के शीआन शहर में हुआ। बचपन से ही वे खेल के शौकीन थे। दुर्भाग्य है कि 11 वर्ष की आयु में उन्होंने एक सड़क दुर्घटना में एक टांग खो दी। टांग कट जाने के बाद उनको काफी समय तक जीवन पर विश्वास नहीं था। पांच साल के बाद वे स्थानीय विकलांग संघ की तीरंदाजी टीम में चुने गये और तीरंदाजी का अभ्यास करने लगे। 2017 में 20 वर्षीय ल्यू जि़श्यू अपनी मजबूत शारीरिक स्थिति से कई स्तर के सख्त चयन के बाद राष्ट्रीय शीतकालीन पैरा बायएथलोन टीम में शामिल हुए। इसके साथ ही उनके जीवन में नया अध्याय जुड़ा। पांच साल के कठोर अभ्यास के बाद पहली बार शीतकालीन पैरालंपिक में भाग लेने वाले ल्यू जि़श्यू ने करिश्मा रचकर स्वर्ण पदक हासिल किया। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...