back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीपीसी की 19वीं केंद्रीय कमेटी का छठा पूर्णाधिवेशन एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक मोड़

बीजिंग, 12 नवंबर (आईएएनएस)। 12 नवंबर को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने एक न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के उप प्रचार-प्रसार मंत्री वांग श्याओह्वी ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं केंद्रीय कमेटी के छठे पूर्णाधिवेशन का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम पार्टी के सौ वर्षों के संघर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और ऐतिहासिक अनुभवों पर सीपीसी केंद्रीय कमेटी का फैसला पारित किया गया है। वांग श्याओह्वी ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ पर सीपीसी की 19वीं केंद्रीय कमेटी का छठा पूर्णाधिवेशन आयोजित हुआ, पूरी तरह से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सौ वर्षों के संघर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और ऐतिहासिक अनुभवों का सारांश किया गया। यह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। वांग श्याओह्वी ने कहा कि इस पूर्णाँधिवेशन ने एक महत्वपूर्ण फैसला किया कि सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस वर्ष 2022 के उत्तरार्ध में आयोजित होगी। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर दिल्ली में ऐतिहासिक अभियान, 25 नदियों के जल से होगा जलाभिषेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । देश की एकता के शिल्पी, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵