मेगन-हैरी के घर आई नन्हीं परी, लिलिबेटलिली डायना रखा नाम

the-little-angel-who-came-to-megan-harry39s-house-named-lilibetally-diana
the-little-angel-who-came-to-megan-harry39s-house-named-lilibetally-diana

सांता बारबरा, 07 जून (हि.स.)। प्रिंस हैरी की पत्नी डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मार्कल ने शुक्रवार को एक बच्ची के रूप में दूसरे बच्चे को जन्म दिया। प्रिंस हैरी और मेगन के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि दंपति की दूसरी संतान लिलिबेटलिली डायना माउंटबेटन-विंडसर का स्वागत कर रहे हैं। बच्ची का वजन सात पौंड 11 आउंस है। जानकारी के अनुसार बच्ची का पहला नाम 'लिलिबेट महारानी एलिजाबेथ को प्यार से बुलाए जाने वाला नाम है। वहीं डायना हैरी की मां और दादी के सम्मान में है। यह बच्ची ब्रिटेन के तख़्त के वारिसों में आठवें स्थान पर है। बच्ची के जन्म की खबर के साथ उसकी कोई तस्वीर अभी जारी नहीं की गई है। बच्ची का जन्म ऐसे समय हुआ है जब शाही परिवार और दंपति के बीच दूरियां हैं। वहीं हैरी और मेगन ने मार्च में ओप्रा विन्फ़्रे को दिए साक्षात्कार में कई ऐसी बातों का खुलासा किया था, जिससे शाही परिवार की काफी आलोचना हुई थी। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in