back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Terrorist Attack: पाकिस्तान में आतंकवादियों ने मतदान केंद्रों और उम्मीदवारों के घरों पर ग्रेनेड से किया हमला

Terrorist Attack: पाकिस्तान में बेखौफ आतंकवादियों ने आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले बलूचिस्तान के क्वेटा और ग्वादर में कई मतदान केंद्रों और उम्मीदवारों के घरों को निशाना बनाया।

इस्लामाबाद, (हि.स.)। पाकिस्तान में बेखौफ आतंकवादियों ने आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले बलूचिस्तान के क्वेटा और ग्वादर में कई मतदान केंद्रों और उम्मीदवारों के घरों को निशाना बनाया। दहशतगर्दों ने मंगलवार शाम मकरान डिवीजन और प्रांतीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में उम्मीदवारों के घरों पर बनाए गए चुनाव कार्यालयों और मतदान केंद्रों समेत कम से कम नौ स्थानों पर ग्रेनेड से हमला किया।

ग्रेनेड स्कूल के प्रांगण में फटा

डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने माना है कि देर शाम मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों ने क्वेटा के बाहरी इलाके में स्थित किल्ली अहमदजई के एक सरकारी स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर ग्रेनेड फेंके। ग्रेनेड स्कूल के प्रांगण में फटा। इससे खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस का कहना है कि पसनी में एक सरकारी स्कूल पर हमले को विफल कर दिया गया। पसनी के बाग बाजार सरकारी स्कूल के पास से बरामद विस्फोटक उपकरण को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।

पीएमएल-एन उम्मीदवार मीर मोहम्मद असलम बुलेदी के घर पर हमला किया गया

पुलिस के अनुसार, केच जिले के होशाब इलाके में राष्ट्रीय डेटाबेस और पंजीकरण प्राधिकरण भवन परिसर के एक कार्यालय पर ग्रेनेड से हमला किया गया। इससे खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अवारन जिले में नेशनल असेंबली के लिए बीएनपी-मेंगल के उम्मीदवार मीर मोहम्मद याकूब के आवास पर ग्रेनेड हमला और बुलेदा में पीएमएल-एन उम्मीदवार मीर मोहम्मद असलम बुलेदी के घर पर हमला किया गया।

पीपीपी उम्मीदवार आगा गुल भी अपने घर पर हुए ग्रेनेड हमले में बाल-बाल बचे

पंजगुर शहर में नेशनल पार्टी के नेता अब्दुल कादिर सजदी के घर और एक स्वतंत्र उम्मीदवार डॉ. नूर बलूच के आवास को निशाना बनाया गया। हमलों में दोनों नेता बाल-बाल बच गए। पीपीपी उम्मीदवार आगा गुल भी अपने घर पर हुए ग्रेनेड हमले में बाल-बाल बचे। इसके अलावा, केच जिले के टंप इलाके में सुरक्षा बलों की एक चौकी पर पीआरजी-7 प्रोजेक्टाइल दागा गया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵