back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tariffs War: आज से स्टील-एल्युमिनियम पर 50% टैरिफ लागू! जानिए भारत को इस ऐलान से कितना पड़ेगा असर, UK को छूट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील और एल्युमिनियम पर आयात शुल्क दोगुना कर दिया है। अब इन पर 50% टैरिफ लगेगा। यह फैसला बुधवार यानी आज से लागू हो गया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील और एल्युमिनियम पर आयात शुल्क दोगुना कर दिया है। अब इन पर 50% टैरिफ लगेगा। यह फैसला बुधवार से लागू हो गया है। ट्रंप का कहना है कि यह कदम अमेरिकी उद्योगों को विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए है। हालांकि, ब्रिटेन (UK) को इस फैसले से बाहर रखा गया है। क्योंकि अमेरिका और UK के बीच पहले से व्यापार समझौता है, जिसके तहत टैरिफ की दरें तय की जा चुकी हैं। लेकिन भारत के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि भारतीय कंपनियां हर साल अमेरिका को भारी मात्रा में स्टील और एल्युमिनियम निर्यात करती हैं।

भारत से 4.56 अरब डॉलर का हुआ था निर्यात

वित्त वर्ष 2024 में भारत ने अमेरिका को करीब 4.56 अरब डॉलर (लगभग 38 हजार करोड़ रुपये) का स्टील और एल्युमिनियम एक्सपोर्ट किया था। अब 50% टैरिफ के कारण भारतीय माल अमेरिका में महंगा हो जाएगा, जिससे मांग में कमी आने की आशंका है।

ट्रंप बोले – “कोई हमारी इंडस्ट्री नहीं चुरा सकता”

पिछले हफ्ते ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया में एक स्टील प्लांट के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया था। उन्होंने कहा, “अब कोई भी हमारी इंडस्ट्री को चुराने में सक्षम नहीं होगा।” यह फैसला ट्रेड एक्सपैंशन एक्ट 1962 की धारा 232 के तहत लिया गया है, जिसके तहत राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनज़र टैरिफ बढ़ाया जा सकता है।

भारत ने दिया जवाब – WTO को भेजा नोटिस

भारत ने अमेरिका के इस कदम के जवाब में जवाबी टैरिफ लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। भारत ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) को नोटिस भेजकर बताया है कि वह भी अमेरिका से आयातित कुछ सामानों पर शुल्क बढ़ा सकता है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है। भारतीय निर्यातकों के लिए अमेरिका में व्यापार करना महंगा और मुश्किल हो जाएगा। अमेरिकी खरीदारों को अब स्टील और एल्युमिनियम पहले से महंगे मिलेंगे। भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। डोनाल्ड ट्रंप का यह फैसला सिर्फ एक व्यापार नीति नहीं, बल्कि टैरिफ वॉर की शुरुआत मानी जा रही है। अब सबकी नजर इस पर है कि भारत कब और कैसे जवाब देता है। यह साफ है कि आने वाले दिनों में भारत-अमेरिका व्यापार रिश्तों में नई चुनौतियाँ देखने को मिल सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

अगर मैं दखल न देता तो पाकिस्तानी पीएम मारे जाते… डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध पर फिर किया बड़ा दावा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...