back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका-चीन के बीच टैरिफ वॉर! ट्रंप के बाद चीन ने भी लगाया अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर 84 फीसदी टैरिफ

चीन ने अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर 84% का टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। चीनी वित्त मंत्रालय के अनुसार, ये अतिरिक्त टैरिफ 10 अप्रैल से अमेरिकी सामानों पर लागू होंगे।

ई दिल्‍ली, रुफ्तार डेस्‍क । अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने वाले फैसले ने देश -दुनिया को हिला कर रखा दिया है। ट्रंप के इस निर्णय ने दुनिया में टैरिफ वॉर शुरु कर दिया है। कई देश ट्रंप के इस निर्णय से नाखुश है तो वहीं कुछ देश अमेरिका पर जवाब में टैरिप लगा रहे है। इसमे भारत भी शामिल है। हाल ही में अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर देखने को मिला है। ट्रंप प्रशासन ने चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाया। जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर 84 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। 

10 अप्रैल से लागू होंगे नए टैरिफ

चीन ने ये फैसला अमेरिका के 104 फीसदी टैरिफ लगाने के फैसले के जवाब में लिया है। क्‍योकि, हाल ही के दिनों में ट्रंप ने ऐलान किया था कि चीनी वस्‍तुओं पर भी 104 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। इसके बाद चीन ने ट्रंप के जवाबी में यह फैलसा लिया है। इस मामले में चीनी वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा कि, ये अतिरिक्त टैरिफ 10 अप्रैल से अमेरिकी सामानों पर लागू होंगे। इससे पहले चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर 34 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कही थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 84 फीसदी करने का फैसला लिया है। 

अमेरिकी कंपनियों पर भी शिकंजा कसा

उधर, चीन ने भी अमेरिकी कंपनियों पर शिकंजा कसाना शुरु कर दिया है। चीन कॉमर्स मिनिस्ट्री ने अमेरिकी कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की है। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने भी अमेरिका को जवाब देते हुए 12 अमेरिकी संस्थाओं को अपनी एक्सपोर्ट कंट्रोल लिस्ट में जोड़ दिया है। इसके अलावा, 6 अमेरिकी कंपनियों को “अविश्वसनीय संस्थाओं” (Unreliable Entity) की लिस्ट में शामिल किया गया है।

अमेरिका ने लगाया था 104 फीसदी टैरिफ

हाल ही के दिनों में ट्रंप प्रशासन ने चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने इस बारे में बात की थी। उन्‍होने कहा कहा था कि चीन की जवाबी कार्रवाई एक भारी गलती थी। मंगलवार को उन्होंने कहा, “जब अमेरिका पर कोई वार करता है, तो राष्ट्रपति ट्रंप और जोरदारी तरीके से जवाब देते है। यही कारण रहा कि अब चीन पर मंगलवार रात 12 बजे से 104 फीसदी टैरिफ लागू कर दिया गया। हालांकि, अगर चीन बातचीत करने के लिए आगे आता है, तो राष्ट्रपति ट्रंप बेहद शालीनता से उसका वेलकम करेंगे। 

 स्टॉक मार्केट पर असर, लेकिन ट्रेड वॉर और तेज होगा?

इस टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद अमेरिकी स्टॉक इंडेक्स फ्यूचर्स में भी भारी गिरावट आई है। यह खबर ऐसे समय सामने आई है कि जब ट्रंप प्रशासन ने कल ही चीन से आयात होने वाले सामानों पर 104 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। और कहा गया था कि यह टैरिफ 9 अप्रैल (बुधवार) से लागू होगा। चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ वॉर की यह लड़ाई और भी बढ़ती जा रही है। दोनों देश एक-दूसरे पर “टिट-फॉर-टैट” (आंख के बदले आंख) की नीति अपना रहे हैं, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने उठाया बड़ा कदम, दुनिया भर के आयात पर 10% नया शुल्क किया लागू

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अमेरिका की न्यायपालिका से झटका मिलने के तुरंत बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी व्यापार नीति को लेकर सख्त रुख...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...