back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घुड़सवारी में गोल्ड दिलाने वाली सुदिप्ति ने कर्ज लेकर की तैयारी, जानें गोल्डन घुड़सवारों के बारे में

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में 41 साल बाद घुड़सवारी में गोल्ड मेडल का सपना चार नौजवानों ने पूरा किया है। एशियन खेलों में भारत ने 1982 में तीन गोल्ड मेडल जीता था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एशियन गेम्स में 41 साल बाद घुड़सवारी में गोल्ड मेडल का सपना चार नौजवानों ने पूरा किया है। एशियन खेलों में भारत ने 1982 में तीन गोल्ड मेडल जीता था। अब 2023 में गोल्ड मिलना हमें जीतना खुशी दे रहा, उतना इन नौजवानों और उनके परिवार के लिए आसान नहीं था। इस गोल्डन चौकड़ी में शामिल इंदौर की बेटी सुदिप्ति हजेला को घुड़सवारी की प्रैक्टिस कराने के लिए परिवार ने कर्ज लिया था। 19 साल की सुदिप्ति को घुड़सवारी के लिए विदेश जाना था। ढाई लाख रुपए महीने के किराए पर घोड़ा लिया था। घोड़े की देखभाल करने के लिए नौकर रखने के पैसे नहीं थे तो परिवार ने खुद घोड़े की लीद साफ की। घोड़े को नहलाया।

फ्रांस में की तैयारी

सुदिप्ति ने इंदौर में तैयारी करने के बाद एशियन गेम्स के लिए फ्रांस का रुख किया। परिवार ने इस पर भी सहमति जताई। उसे फ्रांस भेजा और उसका पूरा खर्च उठाया। आज भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर परिवार का कहना है कि उनके त्याग और बलिदान सफल हुए। सुदिप्ति नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के कई खिताब जीत चुकी हैं।

हृदय विपुल

गोल्डन चौकड़ी में शामिल हृदय विपुल चेड़ा मुंबई के रहने वाले हैं। इन्होंने भी फ्रांस में घुड़सवारी की ट्रेनिंग ली है। यह सीडीआई इवेंट जीतने वाले इकलौते भारतीय घुड़सवार हैं।

अनुष अग्रवाल

अनुष अग्रवाल कोलकाल के रहने वाले हैं। इन्हें जर्मनी में घुड़सवारी की ट्रेनिंग ली है। यह भी नेशनल और इंटरनेशनल स्तर की कई प्रतियोगिताओं में खिताब जीता है।

दिव्यकीर्ति सिंह

दिव्यकीर्ति सिंह राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं। यह भारतीय घुड़सवारी ड्रेसाज टीम की सदस्य हैं। इन्हें विरासत में घुड़सवारी मिली है। इनके पिता विक्रम सिंह राठौड़ लंबे समय तक राजस्थान पोलो संघ से जुड़े रहे हैं। दिव्यकीर्ति तीन बार की नेशनल चैंपियन हैं। यह एक साल से जर्मनी में ट्रेनिंग ले रही हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

एशियन गेम्स 2026 की उलटी गिनती शुरू! शेड्यूल रिलीज, 10 टीमों में होगी जबरदस्त भिड़ंत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एशियाई खेल 2026 में क्रिकेट प्रेमियों के लिए जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा, क्योंकि इस बार क्रिकेट का मंच जापान बनने...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...