successful-landing-of-shanchou-no13-spacecraft
successful-landing-of-shanchou-no13-spacecraft

शनचो नम्बर 13 अंतरिक्ष यान की सफल लैंडिंग

बीजिंग, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पेइचिंग समयानुसार 16 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 56 मिनट पर शनचो नम्बर 13 समानव अंतरिक्ष यान के वापसी केबिन की सफल लैंडिंग हुई। चिकित्सा कर्मियों ने पुष्टि की कि अंतरिक्ष यात्री चाई चिकांग, वांग याफिंग और ये क्वांगफू की शारीरिक स्थिति अच्छी है। शनचो नम्बर 13 समानव अंतरिक्ष यान का उड़ान कार्य सफल रहा। चीनी समानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी। सुबह 9 बजकर 6 मिनट पर पेइचिंग अंतरिक्ष उड़ान नियंत्रण केंद्र ने जमीनी नियंत्रण केंद्र के माध्यम से वापसी आदेश भेजा। फिर शनचो नम्बर 13 समानव अंतरिक्ष यान के कक्षीय केबिन और वापसी केबिन का विभाजन हुआ और साढ़े 9 बजे वापसी और प्रणोदन मॉड्यूल का विभाजन हुआ। वापसी केबिन की सफल लैंडिंग के बाद कर्मचारी बहुत जल्दी अवतरण स्थल पहुंचे। चिकित्सा कर्मचारियों ने अंतरिक्ष यात्रियों की शारीरिक स्थिति की पुष्टि की। बताया जाता है कि शनचो नम्बर 13 समानव अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण 16 अक्टूबर 2021 को चीन के च्युछ्वान उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र में हुआ। फिर अंतरिक्ष यान थ्येनह मुख्य केबिन के साथ जोड़ा गया। तीन अंतरिक्ष यात्री थ्येनह मुख्य केबिन में प्रवेश कर छह महीने तक रहे। यह चीनी अंतरिक्ष यात्रियों का कक्षा में लगातार उड़ान भरने का नया रिकॉर्ड है। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) --आईएएनएस एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in