spain-deploys-troops-along-the-border-after-8000-migrants-enter-the-enclave
spain-deploys-troops-along-the-border-after-8000-migrants-enter-the-enclave

एन्क्लेव में 8 हजार प्रवासियों के घुसने के बाद स्पेन ने सीमा पर सैनिकों को तैनात किया

19 मई (आईएएनएस)। मोरक्को से सेउटा के उत्तरी अफ्रीकी एन्क्लेव में बड़ी संख्या में प्रवासियों के प्रवेश करने के बाद स्पेन ने सैनिकों को बॉर्डर पर तैनात किया है। स्पेन के अधिकारियों ने बताया कि दो दिनों में करीब 8,000 लोग मोरक्को से एन्क्लेव में पहुंचे हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि प्रवासियों, जिनमें लगभग 1,500 नाबालिग शामिल हैं, या तो सीमा की बाड़ के चारों ओर तैरते रहे या कम ज्वार वाले इलाके में चले गए। स्पेन के प्रधानमंत्री प्रेडो सांचेज ने कानून-व्यवस्था को बहाल रखने का आदेश दिया है। स्पेन का दावा है कि इनमें से आधे प्रवासियों को वापस मोरक्को भेज दिया गया है। मंगलवार शाम तक, समुद्र तट के फुटेज से पता चला कि लगभग सभी प्रवासियों को हटा दिया गया है। सांचेज ने संकट से निपटने के लिए सेउटा और मेलिला की यात्रा की, जिसने मोरक्को के साथ राजनयिक तनाव को बढ़ा दिया। मोरक्को ने परामर्श के लिए अपने राजदूत को वापस स्वदेश बुला लिया है। आंतरिक मंत्री फर्नांडो ग्रांडे मारलास्का ने कहा कि 200 सैनिक, साथ ही 200 अतिरिक्त पुलिस सेउटा के सामान्य 1100 मजबूत सीमा बल की सहायता के लिए जा रहे है। एन्क्लेव में लगभग 80,000 निवासी हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि समुद्र के रास्ते प्रवेश करने की कोशिश कर रहे लोगों की संख्या में कमी आई है। कुछ प्रवासी स्वेच्छा से मोरक्को लौट रहे हैं जबकि अन्य को सैनिकों द्वारा ले जाते हुए देखा जा सकता है। स्पेन के सेउटा और मेलिला एन्क्लेव से प्रवासी यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे है। अधिकांश प्रवासियों को युवा बताया गया है, लेकिन कई परिवार भी है। वे सोमवार की तड़के सेउटा पहुंचने लगे। क्रॉसिंग के दौरान कम से कम एक की मौत हो गई। --आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in