back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर धरती पर लौटा स्पेसएक्स कैप्सूल, मेक्सिको की खाड़ी में उतरा

वॉशिंगटन, 03 मई (हि.स.)। स्पेसएक्स का कैप्सूल चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से धरती पर पहुंच गया है। यह रविवार को रात के अंधेरे में फ्लोरिडा में मेक्सिको की खाड़ी में उतरा। पनामा शहर के पास अंतरिक्ष यात्रियों ने इतिहास रचते हुए अंतरिक्ष यान की लैंडिंग की। इससे पहले साल 1968 में नासा के अपोलो-8 यान ने अंधेरे में लैंडिंग की थी। तब तीन अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की कक्षा की परिक्रमा कर वापस आए थे। नवम्बर 2020 में तीन अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और एक जापानी अंतरिक्ष यात्री को रेसिलियंस यान के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में भेजा गया था। इनमें नासा के माइक हॉपकिंस, विक्टर ग्लोवर, शैनन वॉल्कर और जापान की सोइची नागूची शामिल हैं। ये चारों 167 दिनों का मिशन पूरा कर वापस आए थे। लैंडिंग के आधे घंटे से कम समय में कैप्सूल को एक रिकवरी शिप पर पानी से बाहर निकाला लिया गया था। इसके कुछ ही समय बाद स्पेसएक्स कर्मियों ने रेजिलिएंस यान के साइड हैच को खोलने के लिए तैयार किया। सबसे पहले माइक हॉपकिंस बाहर निकले और बताया कि ये बहुत शानदार रहा। आप सब मिलकर दुनिया बदल रहे हैं। उनके बाद बाकी सदस्य बाहर आए। नासा की चीफ फ्लाइट डायरेक्टर होली राइडिंग्स ने बताया कि चारों क्रू सदस्य पूरी तरह स्वस्थ हैं और बेहतर महसूस कर रहे हैं। मेडिकल जांच के बाद वे अपने परिवार और दोस्तों से मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि नासा के मर्करी, जेमिनी और अपोलो साल 1960-70 में समुद्र में उतरे थे। इसके बाद जमीन पर आए। साल 2020 में स्पेस एक्स ने फिर से पानी में लैडिंग शरू की। सोवियत के सभी यान भी धरती पर उतरे थे। रूस के सोयूज और चीन के शेनझोऊ ने भी जमीन पर लैंड किया था। इसके अलावा स्पेसएक्स की भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए निजी स्पेसफ्लाइट मिशन लांच करने की योजना है। इस साल लांच होने वाली पहली स्पेसफ्लाइट को इंस्पिरेशन 4 नाम दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Advertisementspot_img

Also Read:

वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर ट्रंप का शिकंजा, तेल बेचने वालों पर भारी टैरिफ लगाने की दी चेतावनी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के बाद अब क्यूबा के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। गुरुवार को...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵