space-memories-of-all-three-astronauts
space-memories-of-all-three-astronauts

तीनों अंतरिक्ष यात्रियों की 6 महीनों की अंतरिक्ष यादें

बीजिंग, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। 16 अप्रैल 2022 को, चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शनचो-13 सही सलामत पृथ्वी पर वापस लौट आया, जिसका उड़ान मिशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। अंतरिक्ष में छह महीनों तक ठहरे तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने निश्चित मिशन को पूरा कर कुछ चीजों को पहली बार किया। 16 अक्तूबर 2021 को, तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ शनचो-13 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान ने कक्षा में प्रवेश करने के बाद 6.5 घंटे के भीतर मुख्य केबिन के साथ डॉकिंग पूरा किया। अंतरिक्ष यात्री चाई चीकांग, वांग याफिंग और ये क्वांगफू क्रमश: थ्येन-ह मुख्य केबिन में प्रवेश किया, तब चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में दूसरी खेप के अंतरिक्ष यात्री और पहली महिला अंतरिक्ष यात्री का स्वागत किया। 7 नवम्बर 2021 को, वांग याफिंग और चाई चिकांग थ्येन-ह मुख्य केबिन के नोड केबिन से सफलतापूर्वक बाहर निकले, वांग याफिंग अंतरिक्ष उड़ान गतिविधियों को अंजाम देने वाली चीन की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं। 9 दिसम्बर 2021 को, थ्येनकोंग कक्षा की पहली पाठशाला शुरू हुई, और अंतरिक्ष यात्री चाई चिकांग, वांग याफिंग और ये क्वांगफू अंतरिक्ष में पढ़ाने वाले अंतरिक्ष शिक्षक बन गए। 26 दिसम्बर 2021 को, अंतरिक्ष यात्री ये क्वांगफू और चाई चिकांग क्रमश: थ्येन-ह मुख्य केबिन के नोड केबिन से सफलतापूर्वक बाहर निकले। उन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन के केबिन के बाहर पैनोरमिक कैमरा सी उठाया, और स्वायत्त ले जाने वाली वस्तु हस्तांतरण सत्यापन आदि संचालन कार्य किए। 1 जनवरी 2022 को, नववर्ष का दिन पेइचिंग-हांगकांग-मकाओ थ्येनकोंग संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनचो-13 अंतरिक्ष यात्रियों ने पेइचिंग, हांगकांग और मकाओ तीनों क्षेत्रों के युवाओं और विद्यार्थियों के साथ जमीन और आसमान वाला आपसी संवाद किया। चीनी अंतरिक्ष स्टेशन ने पहली बार थ्येनकोंग चित्र प्रदर्शनी आयोजित की। 31 जनवरी 2022 को, शनचो-13 अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष स्टेशन में वसंतोत्सव मनाया। यह पहली बार है जब चीनी लोगों ने इस महत्वपूर्ण पारंपरिक त्योहार को अंतरिक्ष में बिताया है। 15 फरवरी 2022 को, अंतरिक्ष यात्री वांग याफिंग चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित 2022 लालटेन महोत्सव रात्रि समारोह में प्रकट हुए और उन्होंने एक अद्भुत प्रदर्शन दिखाया। 23 मार्च 2022 को, थ्येनकोंग कक्षा की दूसरी पाठशाला हुई। शनचो-13 अंतरिक्ष यात्री चाई चिकांग, वांग याफिंग और ये क्वांगफू ने अंतरिक्ष में बच्चों को कई दिलचस्प अंतरिक्ष प्रयोग करते हुए दिखाया। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) --आईएएनएस एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in