back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोमालिया : अल शबाब के आतंकवादी हमले में 30 लोगों की मौत

मोगादिशु, 28 जून (हि.स.)। सोमालिया के अर्धस्वायत्त राज्य गलमुदुग में रविवार को आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 30 लोगों की मौत हो गई है। सेना के अधिकारी मेजर मोहम्मद अवाले ने बताया कि विद्रोहियों ने मध्य सोमालिया में स्थित गलमुदुग के विसिल शहर में एक सैन्य अड्डे पर हमले में कार बमों का इस्तेमाल किया, जिससे सरकारी सैनिकों और हथियारबंद स्थानीय लोगों के साथ लड़ाई शुरू हो गई। इन लोगों ने आर्मी के बेस पर दो कार बमों से हमला किया और एक घंटे से अधिक समय तक भीषण लड़ाई हुई। कार बमों ने सैन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मरने वाले 30 लोगों में 17 सैनिक और 13 आम नागरिक हैं। उल्लेखनीय है कि अल कायदा आतंकवादी संगठन से संबंद्ध अल शबाब सोमालिया में एक दशक से अधिक समय से लड़ रहा है। इस समूह से जुड़े आतंकवादी अक्सर व्यस्त जगहों को निशाना बनाकर बंदूक और बम से हमला करते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Advertisementspot_img

Also Read:

Kupwara Encounter: सीमा पर पाकिस्‍तान की नापाक चाल फेल, सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने शनिवार, 8 नवंबर को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...