नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । ईरान-इजरायल के बीच चल रहा युद्ध अब भयावह रुप ले चुका है। दोनों देशों के बीच भयंकर तरीके से चल रही बमबारी के बीच अब अमेरिका कूद पड़ा है। अमेरिका ने ईरान की ‘न्यूक्लियर साइट्स’ पर हमला किया है। अमेरिका लगातार ईरान को टारगेट कर रहा है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है।
अमेरिका के ईरान के परमाणु बम ठिकानों पर अटैक करने के कुछ घंटों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इजरायली सेना को अमेरिका के साथ काम करने के लिए धन्यवाद दिया। वहीं, अब ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन को लेकर भी एक बड़ा हैरान करने वाला दावा किया है। उन्होंने ईरान में तख्तापलट और खामेनेई को सत्ता से बाहर करने का संकेत दे दिया है।
ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन को लेकर कहा, “सत्ता परिवर्तन शब्द का इस्तेमाल करना राजनीतिक रूप से सही नहीं है, लेकिन अगर मौजूदा ईरानी शासन ईरान को फिर से महान बनाने में असमर्थ है, तो शासन परिवर्तन क्यों नहीं होगा?”
अमेरिका ने ईरान पर किया अटैक
इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग में अब दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका की एंट्री हो चुकी है। अमेरिका ने ईरान पर बी 2 बॉम्बर के जरिए अटैक किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसके बाद अपनी सेना की तारीफ की। अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु केन्द्रों फोर्दो, नतांज और इस्फहान का निशाना बनाया, जिसका उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाना है।
न्यूक्लियर साइट्स पर किया पहला अटैक
ईरान-इजरायल के बीच यह संघर्ष 13 जून को शुरू हुआ था। इजरायल ने ईरान पर अचानक हमला किया था। इजरायली अधिकारियों ने दावा किया था कि, यह हमला तेहरान को न्यूक्लियर वेपन हासिल करने से रोकने के लिए किया गया था। इस जंग ने पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है, जो अक्टूबर 2023 से गाजा में इजरायल के लंबे युद्ध के बाद पहले से ही चरम पर है।
अचानक से कूदा अमेरिका
बता दें कि, इजरायल की बमबारी पर ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की। उसने इजरायज के कई रिहायशी इलाकें को निशाना बनाय। ईरान ने तेल अवीव में कही जगहों पर अटैक किया। ईरान ने इजरायल के एक बड़े अस्पताल को भी निशाना बनाया था। इसके बाद अमेरिका ने कहा कि वह युद्ध में हिस्सा लेगा या नहीं, इस पर विचार करेगा, लेकिन उसने अचानक अटैक कर दिया।





