back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

India दौरे से पहले इंग्लैंड को झटका, युवा स्पिनर Shoaib Bashir नहीं खेल पाएंगे मैच, ब्रिटेन PM तक पहुंचा मामला

IND VS Eng : 25 जनवरी से हैदराबाद स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो जाएगी।

नई दिल्ली, रफ्तार। 25 जनवरी से हैदराबाद स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो जाएगी। पहले मैच से पहले इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा स्पिनर शोएब बशीर पहले टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे। शोएब को यूएई से ब्रिटेन लौटना पड़ा है। उनको भारत का वीजा नहीं मिला है, जिससे इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स काफी नाराज हुए।

वीजा विलंब को हल करने के लिए ब्रिटेन लौटना पड़ा

अनकैप्ड स्पिनर शोएब बशीर को वीजा विलंब की समस्या हल करने के लिए ब्रिटेन लौटना पड़ा। 20 वर्षीय बशीर अबू धाबी में टीम के साथ थे। वहां सीरीज से पहले काफी प्रैक्टिस किया था। इस बात की पूरी संभावना थी कि उन्हें हैदराबाद टेस्ट में डेब्यू का मौका मिल सकता था। अब ब्रिटेन लौटने के कारण उन्हें पहले टेस्ट के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

बशीर को लंदन लौटने के लिए कहा गया

ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक बशीर को भारतीय उच्चायोग में सही कागजी कार्यवाही के लिए अपने पासपोर्ट के साथ लंदन लौटने के लिए कहा गया था। उम्मीद जताई जा रही है कि समरसेट का यह ऑफ स्पिनर सप्ताह अंत तक भारत जाएगा। स्टोक्स ने कहा कि मैं नहीं चाहता था कि ऐसी स्थिति इंग्लैंड टेस्ट टीम में उनका पहला अनुभव हो। विशेष रूप से युवा लड़के के लिए। मैं उसके लिए काफी चिंतित हूं।

दुर्भाग्यपूर्ण है: बेन स्टोक्स

स्टोक्स ने कहा कि मुझे कप्तान के रूप में यह घटना निराशाजनक लगता है। हमने बीच दिसंबर में टीम का ऐलान किया था। अब बशीर को भारत आने को वीजा नहीं मिल रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।मैं उनके लिए बहुत निराश हूं। बशीर दुर्भाग्य से हमारे साथ नहीं आ सके। वहीं, इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम ने सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि बशीर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच के लिए समय पर भारत पहुंच जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

ब्रिटिश सरकार ने मामले पर दी प्रतिक्रिया

ब्रिटिश सरकार ने मामले पर प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के प्रवक्ता ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि भारत वीजा प्रक्रियाओं में हर समय ब्रिटिश नागरिकों के साथ उचित व्यवहार करेगा। बशीर की गैरहाजिरी में इंग्लैंड टीम हैदराबाद में अपेक्षित सूखी सतह पर तीन उपलब्ध फ्रंटलाइन स्पिनरों को मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। जैक लीच के साथ लेग स्पिनर अहमद और अनकैप्ड लंकाशायर के बाएं हाथ के स्पिनर टॉम हार्टले टीम में टीम में आ सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर क्रिकेट से सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी बादशाहत कायम कर ली है।...
spot_img

Latest Stories

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...