back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चटगांव कोर्ट से चिन्मय कृष्ण दास को झटका, जमानत अर्जी खारिज होने के बाद अब HC जाने की तैयारी

बांग्लादेश में गिरफ्तार हुए हिंदू आध्यातमिक नेता चिन्मय कृष्ण दास को चटगांव कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिक खारिज कर दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में राजद्रोह के आरोप में चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार किया था जिसके बाद पूरे बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की बाढ़ सी आ गई थी। आज चिन्मय कृष्ण दास चटगांव की अदालत में जमानत के लिए पहुंचे थे। हालांकि कोर्ट ने उनको जमानत देने से इनकार कर दिया। बांग्लादेश के द डेली स्टार ने जानकारी दी कि 11 वकीलों की पैरवी के बाद भी उनको जमानत नहीं मिल सकी है। इससे पहले उनकी जमानत याचिका पर 3 दिसंबर को सुनवाई होनी थी लेकिन अभियोजन पक्ष ने समय मांगा और चिन्मय दास की तरफ से कोई वकील पेश न होने के चलते इस सुनवाई को स्थगित कर दिया था।

चिन्मय कृष्ण दास पर क्या आरोप है?

चिन्मय कृष्ण दास बांग्लादेश में इस्कॉन से जुड़े हुए हैं। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बांग्लादेश के राष्टीय ध्वज के ऊपर भगवा ध्वज फहराने का आरोप है जिसके चलते उनके खिलाफ न सिर्फ विरोध प्रदर्शन हुआ बल्कि उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला भी दर्ज कर लिया गया। इस घटना के बाद वह 25 नवंबर को ढाका के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे थे तो वहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थको नें उनके समर्थन में विरोध करना शुरु कर दिया था जिसमें एक वकील को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया था। 

अब हाईकोर्ट जाने की तैयारी

डेली स्टार के मुताबिक चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका पर तकरीबन 30 मिनट बहस हुई। जज ने दोनों पक्षों को सुना जिसके बाद फैसला सुनाते हुए उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया। चिन्मय कृष्ण दास के वकील अपूर्व कुमार भट्टाचार्य ने कहा कि हम एन्जीबी ओक्या परिषद के बैनर तले चटगांव आए हैं। उन्होंने कहा, “मैं सुप्रीम कोर्ट और चटगांव बार एसोसिएशन का सदस्य हूं. ऐसें में मुझे केस को आगे बढ़ाने के लिए किसी स्थानीय वकील की मुहर की जरूरत नहीं है।” अब यह मामला हाईकोर्ट की दहलीज तक पहुंच गया है जहां से जमानत का फैसला होना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश में सियासी सत्ता परिवर्तन: तारिक रहमान की ऐतिहासिक ताजपोशी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान आज...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...