back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका में मौजूद गंभीर व्यवस्थित नस्लीय भेदभाव

बीजिंग, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। हाल ही में अमेरिकी पेंसिलवानिया विश्वविद्यालय की विधि शास्त्र प्रोफेसर ऐमी वैक्स ने फॉक्स न्यूज के एक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों पर हमला करते हुए कहा कि उनका देश तो शौचालय की तरह है। यह चौंकाने वाली बात एशियाई मूल के अमेरिकियों के प्रति नस्लीय भेदभाव की और एक मिसाल है। यहां यह जानना चाहिए कि वैक्स को इस तरह के नस्लीय भेदभाव का विचार फैलाने का साहस किसने दिया। क्या अमेरिका में ऐसा नहीं है कि सब समान हैं। चीनी मानवाधिकार अध्ययन संघ ने 15 अप्रैल को एक अध्ययन रिपोर्ट जारी कर इसका जवाब दिया। इस रिपोर्ट का शीर्षक है कि एशियाई मूल वाले अमेरिकियों के साथ भेदभाव से अमेरिकी समाज के नस्लवाद का स्वभाव जाहिर है। इस रिपोर्ट में ढेर सारे आंकड़ों और उदाहरणों से इसका पदार्फाश किया गया है कि अमेरिका मूल रूप से श्वेत वर्चस्व वाला देश है। एशियाई मूल के अमेरिकी और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय एक साथ मानवाधिकार-उल्लंघन के शिकार हैं। रंग अमेरिकियों की किस्मत में अहम भूमिका निभाता है। कोविड महामारी पैदा होने के बाद एशियाई मूल वाले अमेरिकियों पर नस्लीय हमला दिन ब दिन बढ़ रहा है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में अमेरिका में एशियाई मूल वाले अमेरिकियों के खिलाफ हिंसक अपराधों के मामलों में 149 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज हुई। इसका मूल कारण है कि अमेरिका में श्वेत लोगों को सर्वोच्च स्थान हासिल है। चीनी मूल की इतिहास अध्ययनकर्ता एरिक ली ने बताया कि वर्तमान में एशियाई मूल वाले अमेरिकियों के प्रति हिंसक कार्रवाइयां व्यक्तिगत अपराध नहीं हैं, बल्कि व्यवस्थित है और एक राष्ट्र का दुख भी है। (वेइतुंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵