serena-williams-and-amanda-gorman-support-merkel39s-talk-of-apartheid
serena-williams-and-amanda-gorman-support-merkel39s-talk-of-apartheid

मार्केल की रंगभेद की बात का सेरेना विलियम्स और अमांदा गोरमन ने किया समर्थन

वॉशिंगटन, 08 मार्च (हि.स.)। टेनिस सुपर स्टार सेरेना विलियम्स और कवि अमांदा गोरमेन ने ब्रिटिश शाही परिवार के प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्केल के उस ट्वीट का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने अपने बच्चे के जन्म से पूर्व उसके रंग को लेकर अपनी चिंता सार्वजनिक की है। सेरेना ने ट्वीट कर कहा है कि उनके शब्दों से उनका 'दर्द और क्रूरता' झलकती है, जिसका उन्होंने सामना किया है। मेगन ने ब्रिटेन के शाही परिवार पर नस्लवाद का आरोप लगाया था। चर्चित टॉक शो ‘द ओपरा विफ्रे शो’ में प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्केल ने बताया कि वह अपने बच्चे के जन्म से पूर्व उसके रंग को लेकर काफी चिंतित थीं। 39 वर्षीय मेगन की मां अश्वेत हैं और पिता श्वेत। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे साल 2018 में शाही परिवार में शादी करने के बाद उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि उनके मन में आत्महत्या के विचार आने लगे थे। इसके अलावा अफ्रीकन अमेरिकी कवि अमांदा गोरमेन ने ट्वीट कर कहा है कि ब्रिटिश शाही परिवार ने बदलाव का एक मौका गंवा दिया है। मेगन के लिए नए युग में बदलाव, उत्थान और सामंजस्य का सबसे बड़ा अवसर था। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस ने भी मेगन का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि वह आत्महत्या करने को मजबूर हो गई थीं और मदद के लिए भीख मांग रही थीं। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in