Elon Musk: एलन मस्क के तीसरे बेटे का खुला राज, जानें Tua Techno Mechanicus के बारे में

Elon Musk Son: टेस्ला और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब मस्क अपने तीसरे बच्चे को लेकर सुर्खियों में हैं।
एलन मस्क।
एलन मस्क।सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टेस्ला और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब मस्क अपने तीसरे बच्चे को लेकर सुर्खियों में हैं। एलन मस्क की नई बायोग्राफी से इस सीक्रेट बच्चे की बात सामने आई है। मस्क का तीसरा बच्चा उनकी पूर्व पत्नी Grimes (Canadian musician) से संतान है। मस्क ने बच्चे के नाम का मतलब व्यास (Diameter) और गोले की परिधी (circumference) बताया है।

Musk के सीक्रेट बच्चे का नाम

एलन मस्क के सीक्रेट बच्चे का नाम Techno Mechanicus है। इसको मिलाकर अब मस्क की 10 संतान की रिपोर्ट है। मस्क की नई संतान की उम्र को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। Techno Mechanicus के सीक्रेट बच्चे का निक नेम Tau है।

अगले हफ्ते रिलीज होगी मस्क की बायोग्राफी

मस्क की बायोग्राफी Journalist Walter Isaacson द्वारा तैयार है। अगले हफ्ते यह बायोग्राफी रिलीज की जा रही है। इस बायोग्राफी से एलन मस्क और उनकी पत्नी Grimes (Canadian musician) की तीसरी संतान की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Journalist Walter Isaacson को मस्क की बायोग्राफी तैयार करने के लिए मस्क के 2 साल के जीवन को लिखने के अधिकार दिए गए हैं। बता दें मस्क की 10 संतानें तीन अलग-अलग पत्नियों से हैं।

Musk और Grimes ने 2018 में किया था रिश्ते का खुलासा

Musk और Grimes ने 2018 में रिलेशनशिप का खुलासा किया था। इसके बाद कपल ने दो बच्चों के जन्म की खबर दी थी। कपल की पहली संतान का जन्म 2020 में हुआ था। इसका नाम X Æ A-Xii या X रखा गया था। इसके बाद कपल ने बेटी की जानकारी दी। बेटी का नाम एक्सा डार्क साइडरल मस्क या Y बताया गया। दो बच्चों के जन्म के बाद Musk पत्नी से अलग हो गए।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in