back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांगो में इबोला से संक्रमित दूसरे मरीज की मौत : डब्ल्यूएचओ

किंशासा, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। कांगो ने सप्ताहांत में इबोला के नए मामले बढ़ने की घोषणा की थी जिसके बाद देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में इबोला का दूसरा मामला सामने आया है। इसकी पुष्टि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने की। अफ्रीका के डब्ल्यूएचओ क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को ट्वीट किया, डीआरसी में स्वास्थ्य अधिकारियों ने 25 अप्रैल को मंडाका में इबोला के दूसरे मामले की पुष्टि की। एक 25 साल की महिला में इबोला होने की पुष्टि हुई। महिला की अब मौत हो गई है, उसे 12 दिन पहले लक्षण महसूस हुए थे। जानकारी के मुताबिक ये पहले इबोला संक्रमित शख्स की साली थी, जिसकी भी मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कांगो के इक्वेटूर प्रांत के शहर मंडाका में एक पुष्ट मामले के बाद कांगो ने 23 अप्रैल को इबोला वायरस के 14वें प्रकोप की घोषणा की। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी दो मृत रोगियों के संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। कांगो 1976 से अपने 14वें इबोला प्रकोप का अनुभव कर रहा है। वर्तमान प्रकोप 2018 के बाद से छठा है। –आईएएनएस एसएस/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...