back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे, PM मोदी ने पालम एयरपोर्ट पर किया रिसीव

रूस के राष्ट्रपति दो दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली पहुंचे। पीएण मोदी ने व्लादिमीर पुतिन की आगवानी की।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रूस के राष्ट्रपति दो दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली पहुंचे। पीएण मोदी ने व्लादिमीर पुतिन की आगवानी की। दोनों राष्ट्राध्यक्ष एक ही गाड़ी से प्रधानमंत्री आवास के लिए रवाना हुए है। पुतिन जब दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरे तो उन्होंने पीएम मोदी से न सिर्फ हाथ मिलाया, बल्कि गले भी लगाया, जिससे पूरी दुनिया चौंक गई। पुतिन और पीएम मोदी की केमिस्ट्री जगजाहिर है। हाल ही में जब पुतिन और मोदी चीन के तियानजिन में मिले थे तब भी दोनों नेताओं की दोस्ती देखकर पूरे विश्व को हैरानी हुई थी।

पीएम आवास पर होगा डिनर

रूसी राष्ट्रपति के पहले दिन पीएम आवास पर डिनर का आयोजन किया गया है। इसके बाद कल पुतिन शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। माना जा रहा है कि कल दोपहर 2 बजे दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष साझा बयान जारी कर सकते हैं।

दौरे पर टिकी विश्व की नजरें

यह दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि रुस-यूक्रेन युद्ध के बाद यह पुतिन का पहला भारत दौरा है। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत द्वारा रूस से तेल खरीदे जाने पर नाराजगी जता चुके हैं। ऐसे में भारत का रूसी राष्ट्रपति के साथ आत्मीय संबंध दिखाना एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...