नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 4 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। लगभग ढाई साल बाद भी ये जंग लगातार जारी है। अब रूस यूक्रेन संघर्ष पर नया अपडेट सामने आया है। दरअसल रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर रूस पर हवाई हमला हुआ तो जवाबी कार्रवाई के रूप में वो परमाणु बमों के इस्तेमाल से पीछे नहीं हटेगा। दरअसल ब्रिटेन और अमेरिका के द्वारा यूक्रेन को रूस के खिलाफ क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल की इजाजत दिए जाने को लेकर रूस की चिंताएं बढ़ गई हैं। जिसको लेकर रूसी राष्ट्रपति ने ये बयान दिया है।
हाल ही में यूक्रेन ने रूस में किए हैं कई जबरदस्त हमले
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों में यूक्रेन के द्वारा रूस को कड़ी टक्कर दी जा रही है। यूक्रेन ने रूस पर हाल के दिनों में कई बड़े हमले कर रूस को आश्चर्यचकित कर दिया है। यूक्रेन की बढ़ती मारक शक्ति और सटीकता से रूसी राष्ट्रपति परेशान हैं। उनका मानना है कि इसके पीछे पश्चिमी देशों के द्वारा लगातार यूक्रेन को दिये जाने वाले आर्म और इम्यूनेशन है।
रूस परमाणु हथियार इस्तेमाल से नहीं हटेगा पीछे
रूस पर यूक्रेन के बढ़ते हमलों को लेकर रूसी राष्ट्रपति ने परमाणु निरोध को लेकर शीर्ष सुरक्षा परिषद की बैठक ली। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति ने बयान जारी करते हुए कहा कि यूक्रेन के बढ़ते हवाई हमलों का जवाब देने के लिए रूस परमाणु हथियार इस्तेमाल से भी पीछे नहीं हटेगा। बताया जा रहा है कि रूस की यह चेतावनी पश्चिमी देशों को दी गई है।
ब्रिटेन ने पिछले हफ्ते दी थी स्टॉर्म शैडो क्रूज मिसाइल इस्तेमाल की मंजूरी
बता दें कि, कुछ दिनों पहले रूस पर कथित तौर पर बमबारी करने के लिए ब्रिटेन ने अपनी स्टॉर्म शैडो क्रूज मिसाइल के इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। इसके लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से वाशिंगटन डीसी में मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच यूक्रेन के द्वारा रूस में हमले के लिए हथियारों के इस्तेमाल पर चर्चा की गई।
रूस है दुनिया की सबसे बड़ी परमाशु शक्ति
दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रूस के पास है। वहीं रूस से कुछ कम हथियार अमेरिका के पास है। अगर दोनों देशों को मिला दिया जाए तो इनके पास दुनिया के 88 फीसदी परमाणु हथियार हैं। अमेरिका और रूस के बीच एक परमाणु संधि है।





