russia39s-doomsday-plane-attends-victory-day-parade-rehearsal
russia39s-doomsday-plane-attends-victory-day-parade-rehearsal

विजय दिवस परेड रिहर्सल में शामिल हुआ रूस का डूम्सडे प्लेन

मॉस्को, 5 मई (आईएएनएस)। रूस के एक आईएल-80 विमान ने बुधवार को आगामी विजय दिवस परेड के पूर्वाभ्यास में भाग लिया। यह विमान परमाणु युद्ध होने की स्थिति में एक रणनीतिक कमांड पोस्ट के रूप में काम करेगा। रणनीतिक बमवर्षकों और लड़ाकू विमानों के साथ, दो मिग-29 जेट विमानों द्वारा अनुरक्षित आईएल-80 ने मास्को के ऊपर से उड़ान भरी। यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान में भाग लेने वाले रूसी सैनिकों के समर्थन में आठ मिग-29 एसएमटी विमानों ने रेड स्क्वायर से उड़ान भरी। आपको बता दें कि रूस हर साल 9 मई को नाजी जर्मनी के खिलाफ सोवियत संघ की जीत के उपलक्ष्य में सैन्य परेड आयोजित करता है। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने बुधवार को कहा कि 77वीं वर्षगांठ पर लगभग 11,000 लोग, 131 तरह के हथियार और सैन्य उपकरण के साथ-साथ 77 विमान इस साल रेड स्क्वायर के मुख्य परेड में भाग लेंगे। कुल मिलाकर, इस साल 28 रूसी शहरों में सैन्य परेड आयोजित की जाएगी। जिसमें लगभग 65,000 लोग, लगभग 2,400 प्रकार के हथियार और सैन्य उपकरण के साथ-साथ 460 से अधिक विमान शामिल होंगे। --आईएएनएस पीके/एसकेपी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in