back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूस ने मारियुपोल में यूक्रेनी सैनिकों को दिया सरेंडर का एक और मौका

मॉस्को, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस ने मंगलवार को काला सागर बंदरगाह शहर मारियुपोल के अजोवस्टल स्टील प्लांट में छिपे बाकी के यूक्रेनी सैनिकों को आत्मसमर्पण करने का एक और मौका दिया है। रसिया टूडे (आरटी) की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी है कि अजोवस्टल में मौजूद सभी लोगों को बिना किसी हथियार या गोला-बारूद के दो घंटे की समय सीमा के भीतर परिसर से बाहर निकल जाना चाहिए। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, अजोवस्टल मेटलर्जिकल प्लांट में भयावह स्थिति को देखते हुए, रूसी सशस्त्र बल फिर से राष्ट्रवादी बटालियनों और विदेशी भाड़े के आतंकवादियों को रोकने के लिए 19 अप्रैल, 2022 को मॉस्को के समयानुसार दोपहर 12 बजे से हथियार डालने की पेशकश करता है। मंत्रालय ने कहा, अपने हथियार डालने वाले सभी लोगों के लिए उनके जीवन के संरक्षण की गारंटी है। रूस की ओर से जारी बयान में चेतावनी को दोहराया गया है, क्योंकि इसने रविवार को भी ऐसा ही एक बयान जारी किया था और यूक्रेनी सेना को एक समान प्रस्ताव दिया गया था, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया था। यह पता चला है कि कीव अधिकारियों ने अपने सैनिकों को रूसियों के सामने आत्मसमर्पण करने से सख्ती से मना किया है। नए प्रस्ताव के तहत, आजोव बटालियन के कमांडरों को रूसी पक्ष के साथ निर्बाध रेडियो संपर्क स्थापित करने, सभी तरह की शत्रुता को समाप्त करने और इस्पात संयंत्र की परिधि के साथ सफेद झंडे उठाने के लिए कहा गया। मॉस्को ने फिर से यूक्रेनी नेतृत्व से अपने लड़ाकों को मूर्खतापूर्ण प्रतिरोध को रोकने और आत्मसमर्पण करने का आदेश देने का आह्वान किया है। रूसी मंत्रालय ने कहा, लेकिन, हम समझते हैं कि उन्हें कीव के अधिकारियों से इस तरह के आदेश नहीं मिलने वाले, इसलिए वो खुद ही निर्णय लें और हथियार डाल दें। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान मारियुपोल में भयंकर लड़ाई चल रही है। शहर अब लगभग पूरी तरह से रूसी सेना के नियंत्रत में है। जबकि अजोवस्टल प्रतिरोध का आखिरी किला बना हुआ है। आरटी की रिपोर्ट के अनुसार, इंटरसेप्टेड संचार के आधार पर रक्षा मंत्रालय ने पहले कहा था कि स्टील प्लांट में छिपे हुए लोग भूमिगत सुरंगों के विशाल नेटवर्क के साथ, पानी और भोजन की कमी का सामना कर रहे हैं। –आईएएनएस एकेके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया अध्याय शुरू हो गया है। पूर्व रैपर और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह ने...
spot_img

Latest Stories

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵