back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूस ने अमेरिकी वित्त पोषित प्रयोगशालाओं पर जैव-हथियार विकसित करने का लगाया आरोप

मास्को, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। यूक्रेन में अमेरिकी वित्त पोषित जैविक प्रयोगशालाएं जैविक हथियारों को विकसित करने में लगी हुई हैं। ये जानकारी रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने दी। मेदवेदेव ने बैठक में कहा, रूसी सीमाओं के पास अमेरिका और उसके सहयोगियों की गतिविधियों का उल्लेख करना मुमकिन नहीं है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस तरह की गतिविधियों का उद्देश्य खतरनाक बीमारियों से बचाव के प्रभावी साधनों की खोज करना या अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ सहयोग करना नहीं था। मेदवेदेव ने कहा, वहां बंद दरवाजों के पीछे काम किया गया। वास्तव में, जैविक हथियारों को विकसित किया गया और रोगजनक सूक्ष्मजीवों का अध्ययन किया गया था, जिसने सभी मानव जाति के लिए खतरा पैदा किया है। उन्होंने कहा, इसलिए हम इस तरह की गतिविधियों को यूक्रेन और हमारे आसपास के अन्य देशों में पूरी तरह से अस्वीकार्य मानते हैं। ऐसी गतिविधियां पारदर्शी और नियंत्रण में होनी चाहिए। –आईएएनएस एसएस/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵