back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asian Games: देश के लिए मेडल जीतने वाली रोशिबिना के मणिपुर हिंसा पर छलके आंसू, बोलीं-घर पर बात नहीं हो रही

Asian Games: देश के लिए मेडल जीतने वाली खिलाड़ी के मणिपुर हिंसा पर छलके आंसू, बोलीं-महीनों से फैमिली से बात नहीं हुई

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एशियन गेम्स में आज भारतीय वूशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा है। रोशिबिना ने 60 किलो वीमेंस कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है। वैसे, उनके पास गोल्ड जीतने का मौका था, लेकिन वह फाइनल में चीनी खिलाड़ी से हार गईं। सिल्वर मेडल जीतने के बाद सोशल मीडिया पर रोशिबिना का वीडियो और फोटो वायरल हो रहा है। इसमें रोशिबिना मणिपुर की स्थिति पर बात कर अपने आंसू नहीं रोक पा रहीं।

मणिपुर हिंसा पर निकले आंसू

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रोशिबिना रो रही हैं। वीडियो में वह कह रहीं कि उन्होंने मई के बाद फैमली को नहीं देखा है। कहा-मेरे कोच ने मेरी फैमली से बात करने से मना किया है। दरअसल, मेरे कोच का मानना है कि ऐसे हालात में फैमली से बात करूंगी तो मैं परेशान हो जाउंगी। उसका असर मेरी ट्रेनिंग पर होगा। इस कारण 5 महीनों से अपनी फैमली से बात नहीं कर सकी हूं।

मेडल जीतने के बावजूद बहे आंसू

एशियन गेम्स में रोशिबिना ने लगातार दूसरी बार मेडल जीता है। एशियन गेम्स 2018 में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। रोशिबिना मणिपुर की रहने वाली हैं। दरअसल, कुछ महीनों से मणिपुर में हालात ठीक नहीं हैं। राज्य में हिंसा जारी है। अब एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली रोशिबिना का दर्द छलका है। एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर भी रोशिबिना आंसू नहीं रोक पाईं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

एशियन गेम्स 2026 की उलटी गिनती शुरू! शेड्यूल रिलीज, 10 टीमों में होगी जबरदस्त भिड़ंत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एशियाई खेल 2026 में क्रिकेट प्रेमियों के लिए जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा, क्योंकि इस बार क्रिकेट का मंच जापान बनने...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...