back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

All England Championship : पीवी सिंधू इंग्लैंड ओपन से बाहर, वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी सी यंग से हारीं

PV Sindhu: ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में ओलंपिक पदक विजेता भारतीय टेनिस खिलाड़ी पीवी सिंधू सिंगल्स इवेंट के दूसरे दौर में हार गईं। वर्ल्ड की नंबर 1 खिलाड़ी एन से यंग ने लगातार 2 सेटों में मात दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में ओलंपिक पदक विजेता भारतीय टेनिस खिलाड़ी पीवी सिंधू सिंगल्स इवेंट के दूसरे दौर में हार गईं। वर्ल्ड की नंबर 1 खिलाड़ी एन से यंग ने लगातार 2 सेटों में मात दिया। बर्मिंघम में चल रहे इस टूर्नामेंट में सिंधू का सफर खत्म हो गया। पीवी सिंधू की कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ 7वीं हार है। मैच के पहले सेट में सिंधू को 19-21 और दूसरे सेट में 11-21 से हार देखनी पड़ी।

सिंधू की गलतियों का एन से यंग ने उठाया फायदा

घुटने की चोट से उबरने के बाद पीवी सिंधू इस चैंपियनशिप के जरिए वापसी कर रहीं थीं। ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के पहले दौर में सिंधू का सामना जर्मनी की खिलाड़ी यिवोनी ली से हुआ था, जो मुकाबले के बीच से हट गईं थीं। फिर सिंधू ने दूसरे दौर में प्रवेश किया था। से यंग के साथ मैच में सिंधू पहले सेट में 4-1 से आगे थीं, लेकिन यहां से यंग ने शानदार वापसी कर सिंधू की गलतियों का फायदा उठाया।

यंग से सिर्फ एक बार जीती हैं सिंधू

एक समय पर स्कोर 19-20 पर आ गया था। इसके बाद कोरियाई खिलाड़ी ने पहले सेट को अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में से यंग ने सिंधू को वापसी का मौका नहीं दिया और 11-21 के अंतर से जीत दर्ज कर ली। अब तक सिंधू मौजूदा वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी से यंग के खिलाफ अपने कॅरियर में सिर्फ एक बार जीती हैं, जो उन्हें साल 2023 में दुबई चैंपियनशिप में मिली थी। इसके अतिरिक्त 7 बार से यंग ने उन्हें मात दी है।

लक्ष्य ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष सिंगल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-6 खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन के खिलाफ तीन सेट के मुकाबले में 24-22, 11-21, 21-14 से जीत हासिल कर ली। इसके साथ क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्का कर ली। लक्ष्य ने इससे पहले डेनमार्क के खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन के विरुद्ध 4 मैचों में से 1 में जीत दर्ज की थी। 3 में हार मिली थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...