back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीन में सार्वजनिक व्यायाम नए दौर में दाखिल हुआ

बीजिंग, 8 अगस्त (आईएएनएस)। 8 अगस्त को टोक्यो ओलंपिक की समाप्ति का दिन है और चीन में 13वां सार्वजनिक व्यायाम दिवस भी है। इस दिवस को मनाने के लिए चीन सरकार ने हाल ही में सार्वजनिक व्यायाम योजना (वर्ष 2021-2025) जारी की, जिसका प्रतीक है कि चीन में सार्वजनिक व्यायाम नए दौर में दाखिल हुआ है। ध्यान रहे कि पिछले पांच साल में चीन के सार्वजनिक व्यायाम सेवा स्तर में उल्लेखनीय उन्नति देखी गई है और व्यायाम के प्रति आम लोगों का उत्साह निरंतर बढ़ता रहा। अब नियमित रूप से व्यायाम करने वाले चीनियों का अनुपात 37.2 प्रतिशत पर पहुंच गया है। लेकिन विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक व्यायाम आंदोलन के विकास में बड़ा अंतर मौजूद है और सार्वजनिक सेवा की सप्लाई असंतुलित भी है। सार्वजनिक व्यायाम के अधिक ऊंचे स्तर पर विकास को बढ़ाने और खेल व स्वास्थ्य के प्रति लोगों की मांग बेहतर ढंग से पूरी करने के लिए चीन ने खास तौर पर नई योजना बनाई है। नई योजनानुसार, वर्ष 2025 तक चीन में विभिन्न खेलों में भाग लेने वालों की संख्या बढ़ती रहेगी और नियमित रूप से व्यायाम करने वालों लोगों का अनुपात 38.5 प्रतिशत होगा। हर एक हजार लोगों में 2.16 सार्वजनिक खेल कोच होंगे। सभी नागरिक समुदाय के लिए 15 मिनट के अंदर ही व्यायाम स्थल की पहुंच होगी। इसके अलावा, देश में खेल उद्योग का कुल पैमाना 50 खरब युआन तक होगा। इस योजना में कहा गया कि अगले पांच सालों में चीन में 2000 से अधिक खेल पार्को, व्यायाम केंद्रों और खेल स्टेडियमों का निर्माण या विस्तार किया जाएगा। 5 हजार से अधिक टाउनशिप में फिटनेस उपकरण लगाए जाएंगे और सिलसिलेवार सार्वजनिक स्केटिंग रिंग निर्मित किए जाएंगे। व्यापक तौर पर सार्वजनिक व्यायाम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा और आम लोगों के लिए खेल स्तर के मापदंड और आकलन व्यवस्था भी निर्धारित की जाएगी। खास बात है कि चीन युवा व बाल खेल गतिविधि बढ़ाने की विशेष योजना लागू करेगा। बाल व युवा की शॉर्ट दृश्यता और मोटापन के प्रति खेल के जरिये हस्तक्षेप किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि छात्र रोज स्कूल में और स्कूल के बाद एक घंटे का व्यायाम कर सकें। बता दें कि 8 अगस्त 2008 को पेइचिंग ओलंपिक खेल समारोह का उद्घाटन दिवस था। पेइचिंग ओलंपिक के सफल आयोजन की स्मृति और खेल के प्रति आम लोगों की मांग पूरी करने के लिए चीन ने वर्ष 2009 से हर साल के 8 अगस्त को सार्वजनिक व्यायाम दिवस निर्धारित किया। (साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया अध्याय शुरू हो गया है। पूर्व रैपर और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह ने...
spot_img

Latest Stories

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵