नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को पोलैंड और यूक्रेन के दौरे के लिए रवाना हो गए। वह 20 घंटे ट्रेन की यात्रा कर कीव पहुंचेंगे। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी इस ट्रेन से यात्रा कर चुके हैं। रूस और यूक्रेन में चल रहे विवाद के बीच मोदी पहले भारतीय लीडर हैं जो यूक्रेन का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले मोदी रूस की यात्रा भी कर चुके हैं।
पोलैंड और भारत के कूटनीतिक संबंधों को हुए 70 साल
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पोलैंड और भारत के कूटनीतिक संबंधों को 70 साल हो गए हैं। इस बीच उनका यह पोलैंड का दौरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि पोलैंड सेंट्रल यूरोप में एक प्रमुख आर्थिक सहयोगी है। लोकतंत्र और बहुलवाद के प्रति हमारी प्रतिबद्धता हमारे संबंधों को मजबूत करता है।
पोलैंड के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात
उन्होंने कहा कि वो अपने दौरे के दौरान पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और राष्ट्रपति एंड्रेज डूडा से मुलाकात करेंगे। जिससे दोनों देशों के बीच सहयोग और मजबूत हो सके। वो पोलैंड में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।
पोलैंड के बाद यूक्रेन का दौरा करेंगे और वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी करेंगे मुलाकात
पोलैंड के बाद प्रधानमंत्री यूक्रेन को दौरे पर जाएंगे। इस दौरान राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के लेकर और यूक्रेन विवाद का शांतिपूर्वक हल निकालने पर बात करेंगे। यूक्रेन को दोस्त और सहयोगी के रूप में प्रधानमंत्री मोदी क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने की उम्मीद करते हैं। उन्हें विश्वास है कि उनके इस दौरे से दोनों देशों से संपर्क स्थापित होगा और आने वाले समय में रिश्ते और मजबूत होंगे।
विदेश मंत्रालय ने एक्स पर किया पोस्ट
विदेश मंत्रालय की ओर से एक्स पर पोस्ट कर कहा गया है कि प्रधानमंत्री का वारसॉ में स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वो यूक्रेन जाएंगे और वहां अधिकारियों के साथ मिलकर चल रहे विवाद का हल निकालने को लेकर बात करेंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी का यह पोलैंड और यूक्रेन का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब यूक्रेन ने रूस पर हमला शुरू कर दिया है। यूक्रेन ने रूस के कई इलाकों पर अपना कब्जा कर लिया है।
Raftaar News | WhatsApp Channel से जुड़ने के लिए नीचे बटन पर क्लिक करें





