back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्यूनीशिया में नए संविधान के मसौदे की तैयारी जोरों पर : कैस सैयद

ट्यूनिस, 20 मई (आईएएनएस)। ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सैयद ने घोषणा की है कि एक नए संविधान का मसौदा तैयार करने की तैयारी चल रही है, जिसे 25 जुलाई को होने वाले जनमत संग्रह के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। ट्यूनीशियाई प्रेसीडेंसी द्वारा गुरुवार को जारी एक बयान के अनुसार, सैयद ने मंत्रिपरिषद की बैठक में कहा कि नया संविधान ट्यूनीशियाई लोगों की इच्छा को प्रतिबिंबित करेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने कहा कि नया गणतंत्र देश की एकता और निरंतरता को बनाए रखेगा और ट्यूनीशियाई लोगों के सम्मानजनक जीवन के अधिकारों की रक्षा करेगा। सईद ने दिसंबर 2021 में घोषणा की थी कि जुलाई 2022 में एक संवैधानिक जनमत संग्रह होगा, जिसके बाद 2022 के अंत में संसदीय चुनाव होंगे। –आईएएनएस एचएमए/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...