back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फ्रांस के थाने पर हमला करने वाले इस्लामिक कट्टरपंथी को पुलिस ने मार गिराया

अजीत कुमार तिवारी पेरिस, 29 मई (हि. स.)। फ्रांस के एक थाने में घुसकर हमला करने वाले इस्लामिक कट्टरपंथी को पुलिस ने मार गिराया। हमलावर ने धारदार चाकू से पुलिस पर हमला किया, फिर उसने गोली भी चलाई थी। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।हमलावर पुलिस की निगरानी सूची में आतंकवाद का खतरा पैदा करने वालों में शामिल था। फ्रांस के गृह मंत्री जेराल्ड डर्मेनियन ने बताया है कि हमलावर 40 वर्षीय फ्रांसीसी नागरिक था।वह आठ साल की सजा के बाद हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। डर्मेनियन ने पत्रकारों को बताया कि हमलावर ने 2016 में इस्लामिक कट्टरपंथ के लिए झंडा लहराया था। ला चैपेल-सर-एंड्रे शहर के उपनगर नांटेस में हुए इस मुठभेड़ का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इसके आतंकी वारदात होने से भी इनकार नहीं किया गया है। डर्मेनियन ने कहा कि हमलावर का स्पष्ट उद्देश्य पुलिस पर हमला करना था। लेकिन अभी तक की जांच में किसी आतंकी संगठन से हमलावर के संबंध का पता नहीं चला है। एक माह पहले भी हमले में एक महिला पुलिस प्रशासनिककर्मी को चाकू मारा गया था। स्टेफनी मोनफर्मे को पुलिस स्टेशन के द्वार पर एक ट्यूनीशियाई नागरिक ने मारा था। डरर्मेनियन ने बताया कि शुक्रवार के ताजा हमले में संदिग्ध व्यक्ति में सिजोफ्रेनिया के रोग का पता चला था और जेल से रिहा होने के बाद उसका इलाज चल रहा था। उसे एक अपार्टमेंट में रखा गया था, जहां विशेषज्ञ उसकी निगरानी कर रहे थे। पुलिस थाने में हमले के बाद बड़ी संख्या में पुलिस वालों ने उसको घेरकर जवाबी हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। हालांकि इस हमले में तीन पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए। सभी पुलिस कर्मियों की हालत खतरे से बाहर है। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

फ्रांस में महंगाई के खिलाफ भड़का जनसैलाब, 200 शहरों में हड़ताल! एफिल टावर भी पड़ा ठप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका के बाद अब फ्रांस में आर्थिक नीतियों के खिलाफ जनता का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। महंगाई, सामाजिक योजनाओं में...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...