back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी का ऑस्ट्रिया का दौरा, छोटा सा देश भारत के लिए क्यों इतना महत्वपूर्ण? जानें सब कुछ

Austria: ऐसे में सभी जानना चाहते हैं भारत इतने छोटे देश से क्यों मिलना चाहता है? इस दौरे का दोनों देशों को क्या लाभ होगा? दोनों देशो के बीच किस तरह के रिश्ते हैं?

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दो दिवसीय दौरे के बाद अब ऑस्ट्रिया के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रिया के दौरे पर जाने वाले तीसरे पीएम बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरू ऑस्ट्रिया का दौरा कर चुके हैं। भारतीय प्रधानमंत्री का ऑस्ट्रिया का यह दौरा पूरे 41 साल बाद हुआ है। ऐसे में सभी जानना चाहते हैं भारत इतने छोटे देश से क्यों मिलना चाहता है? इस दौरे का दोनों देशों को क्या लाभ होगा? दोनों देशो के बीच किस तरह के रिश्ते हैं?

भारत के दो राष्ट्रपति भी ऑस्ट्रिया का दौरा कर चुके हैं

भारत और ऑस्ट्रिया के बीच पहले से ही राजनयिक संबंध काफी अच्छे रहे हैं। तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वर्ष 1983 में ऑस्ट्रिया का दौरा किया था। यह उनका ऑस्ट्रिया का दूसरा दौरा था। इससे पहले इंदिरा गांधी ने वर्ष 1971 में ऑस्ट्रिया का दौरा किया था। इंदिरा गांधी से पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर नेहरू ने वर्ष 1955 में ऑस्ट्रिया का दौरा किया। भारत के प्रधानमंत्रियों के अलावा भारत के दो राष्ट्रपति भी ऑस्ट्रिया का दौरा कर चुके हैं। इनमे तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायणन ने वर्ष 1999 में ऑस्ट्रिया का दौरा किया था। वहीं तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने वर्ष 2011 में ऑस्ट्रिया का दौरा किया था। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रिया दौरे से यह व्यापार और बढ़ सकता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे से भारत और ऑस्ट्रिया के बीच रिश्ते तो मजबूत होंगे ही, इसके साथ दोनों देशों को पहले से आपस में चल रहे व्यापार में और ज्यादा बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। जानकारी के अनुसार भारत और ऑस्ट्रिया के बीच व्यापार(ट्रेड) ढ़ाई बिलियन अमेरिकी डॉलर के करीब है। अगर वर्ष 2021 की बात करें तो भारत ने 1.29 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात किया था। वहीं भारत ने ऑस्ट्रिया से वर्ष 2021 में 1.18 बिलियन अमेरिकी डॉलर का आयात किया था। अगर आयत और निर्यात द्वारा किये गए व्यापार को देखा जाए तो यह 2.47 बिलियन अमेरिकी डॉलर के करीब था। जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रिया के साथ भारत का व्यापार वर्ष 2023 में 2.93 बिलियन डॉलर के करीब था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रिया दौरे से यह व्यापार और बढ़ सकता है। अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...