back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम कीर स्टार्मर ने भारतीय मूल की लिसा नंदी को मंत्रिमंडल में दी जगह, जानें कौन हैं ये होनहार मंत्री

Lisa Nandy: लिसा नंदी के पिता का नाम दीपक नंदी था। वे कलकत्ता के रहने वाले शिक्षाविद थे। उन्होंने ब्रिटेन में नस्ल संबंधों के क्षेत्र में बड़ा काम किया था। लिसा नंदी की मां ब्रिटिश थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ब्रिटेन के आम चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 5 जुलाई 2024 को अपनी कैबिनेट का ऐलान भी कर दिया था। उन्होंने अपनी कैबिनेट में भारतीय मूल की लिसा नंदी को भी जगह दी है। लिसा नंदी ने उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के विगन संसदीय क्षेत्र से इस बार भी बड़ी जीत हासिल की हैप्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने उन्हें( लिसा नंदी) अपने मंत्रिमंडल में काफी अहम जिम्मेदारी सौंपी है। लिसा नंदी को संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्री का पदभार सौंपा गया है।।

कीर स्टार्मर को उनकी प्रतिभा पर पूरा विश्वास है

जानकारी के लिए बता दें कि लिसा नंदी ने भी जनवरी 2020 में लेबर पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था, जिसमे इस पद के 3 दावेदार थे। लिसा नंदी का उस समय लेबर पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला स्टार्मर और एक अन्य उम्मीदवार से था। जिसको स्टार्मर ने जीत लिया था। अब लिसा नंदी पर संस्कृति, मीडिया और खेलमंत्री का पदभार की जिम्मेदारी है। कीर स्टार्मर को उनकी प्रतिभा पर पूरा विश्वास है। 

लिसा नंदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा

लिसा नंदी ने आम चुनाव में मिली जीत के बाद 5 जुलाई 2024 को ग्रेटर मैनचेस्टर निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस जनसभा को संबोधित करते हुए अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि “घृणास्पद, घिनौनी, नस्लवादी राजनीति करने वाले लोगों से कहना चाहती हूं कि विगन का इतिहास यहां के वर्किंग क्लास लोगों से जुड़ा हुआ है। जिन्होंने 100 सालों से आप जैसे नफरत फैलाने वाले लोगों और आपकी नफरत को हमारे शहर से बार बार उखाड़ फेंका है। “

लिसा नंदी ने अपना भाषण जारी रखते हुए कहा कि ” इस आम चुनाव के परिणाम को मार्चिंग ऑर्डर के रूप में लें। हमारा शहर आपसे बेहतर है। आप लोगों का यहां स्वागत नहीं है। आपने अपनी घिनौनी बांटने वाली बयानबाजी की है और आगे भी कर सकते हैं। हमें अपने काम को करना है।”

लिसा नंदी की मां ब्रिटिश थी

लिसा नंदी के पिता का नाम दीपक नंदी था। वे कलकत्ता के रहने वाले शिक्षाविद थे। उन्होंने ब्रिटेन में नस्ल संबंधों के क्षेत्र में बड़ा काम किया था। लिसा नंदी की मां ब्रिटिश थी।  

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ओवैसी के बयान पर असम CM हिमंता बिस्वा सरमा का हमला, कहा- भारत का प्रधानमंत्री हमेशा हिंदू होगा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की राजनीति में एक बार फिर से सियासी घमासान छिड़ गया है। जहां एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...