people-from-many-countries-paid-tribute-to-yuan-lungfing
people-from-many-countries-paid-tribute-to-yuan-lungfing

कई देशों के लोगों ने युआन लुंगफिंग को श्रद्धांजलि दी

बीजिंग, 25 मई (आईएएनएस)। चीन के हाइब्रिड धान के जनक युआन लुंगफिंग का अंतिम संस्कार 24 मई को चीन के हूनान प्रांत के छांगशा शहर में आयोजित हुआ। 22 मई से उनके देहांत के बाद कई देशों के नेटिजनों ने लेख या संदेश आदि के जरिए मानव के अनाज सुरक्षा के प्रति बड़ा योगदान देने वाले इस महान चीनी वैज्ञानिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। हाइब्रिड धान को दूसरी हरित क्रांति माना जाता है और इसे एफएओ द्वारा विकासशील देशों में अनाज के अभाव की समस्या को हल करने के लिए पसंदीदा तकनीक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। आंकड़ों के अनुसार, हाइब्रिड धान दसेक देशों व क्षेत्रों में उगाया जाता है। विदेशों में इसका रोपण क्षेत्र 70 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुका है। चीन में स्थित तंजानिया के राजदूत म्बेलवा कैरुकी ने 23 मई को लेख जारी कर कहा कि प्रोफेसर युआन लुंगफिंग ने दसेक वर्षो के वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद हाइब्रिड धान का विकास किया, और मानव के लिए बड़ा योगदान दिया है। इससे अफ्ऱीका समेत विश्व के विभिन्न देशों में लाखों करोड़ों लोग भूख से मुक्त हुए। केनिया के टिप्पणीकार रोनाल्ड ने तंजानिया की जमीफोरम वेबसाइट पर अफ्ऱीका हाइब्रिड धान के जनक युआन लुंगफिंग को नहीं भूलेगा नामक एक लेख जारी किया। इसमें युआन लुंगफिंग द्वारा अफ्ऱीका में अनाज की आपूर्ति और अनाज सुरक्षा को सुनिश्चित करने में दिए गए उल्लेखनीय योगदान का उल्लेख किया गया। (साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) --आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in