नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पाकिस्तान का लाहौर शहर हमेशा सबसे ज्यादा प्रदूषण का शिकार रहता है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 1900 के करीब पहुंच गया है। लाहौर में वायु प्रदूषण बढ़ने से लोगों को फेफड़ों में संक्रमण समेत कई गंभीर बीमारियों ने घेर लिया है। IQAir की रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रहा है। लाहौर भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास बसा हुआ पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इसी बीच, पाकिस्तान लाहौर में बढे हुए प्रदूषण का सारा ठीकरा भारत पर फोड़ने की कोशिश कर रहा है।
“भारत से आने वाली हवाएं इसके लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार हैं”
दरअसल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार की वरिष्ठ मंत्री मरियम औरंगजेब ने लाहौर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर कहा है कि भारत से आने वाली हवाएं इसके लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार हैं, जिसकी वजह से लाहौर में प्रदूषण बढ़ रहा है। पाकिस्तानी मंत्री औरंगजेब ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि भारत से इस मामले में बातचीत किए बिना इस समस्या का समाधान नहीं निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम अपने देश के विदेश मंत्रालय के माध्यम से भारत के साथ लाहौर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बात करेंगे।
बता दें कि पंजाब प्रांत की सरकार की वरिष्ठ मंत्री मरियम औरंगजेब के भारत पर ये आरोप गलत हैं। लाहौर में AQI बढ़ने के पीछे उनके ही देश का हाथ है। उन्हें लाहौर में बढ़ रहे प्रदूषण का पता लगाकर उसमे काम करने की जरूरत है।
लाहौर में बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते इमरजेंसी लागू
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर में बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते इमरजेंसी लागू कर दी गई है। जिसके कारण पाकिस्तसरकार ने कई शहरों में स्कूलों को बंद किया हुआ है। इसके अलावा कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का आदेश जारी कर दिया है। बच्चों को मास्क लगाने की सलाह भी दी गई है।ना





