नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पाकिस्तान की पार्टी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (MQM-P) के नेता सयैद मुस्तफा कमाल ने कहा कि जहां एक तरफ कराची में बच्चों के खुले हुए गट्टर में गिरने की खबरें आ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ भारत तरक्की कर चांद पर पहुंच रहा है। उनके भाषण से साफ था कि किस तरह पाक का हाल भुला है और भारत तरक्की की कगार पर है।
कमाल ने की भारत की तारीफ
बुधवार को पाकिस्तान के संसद में कमाल ने कहा कि कराची की हालत इतनी खराब है कि यहां बच्चे खुले हुए गटर में गिर कर मर रहे हैं और दुनिया चांद पर पहुंच रही है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि टीवी स्क्रीन पर खबर आई कि भारत चांद पर चला गया, और ठीक उसके दो सेकंड बाद खबर आई कि कराची में बच्चा गटर में गिर कर मर गया। उन्होंने कहा कि बच्चों की गटर में गिरने की खबर हर तीसरे दिन आती है।
भारत चांद के दक्षिण पोल पर पहुंचने में नंबर-1
भारत चांद के दक्षिण पोल पर खोज करने वाला पहला देश है। साथ हा उन चार देशों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने बिना किसी परेशानी के चांद पर लैंडिंग की। भारत ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चांद पर लैंड करा कर इतिहास रचा था।
कराची है पाक का ‘रेवेन्यू इंजन’
कमाल ने अपने भाषण में कहा कि कराची पाकिस्तान का ‘रेवेन्यू इंजन’ है। वह बोले कि देश के पास दो बंदरगाह हैं, जो कराची में स्थित हैं। उन्होंने कहा कि कराची, पूरे पाकिस्तान, केंद्रीय एशिया और अफगानिस्तान का प्रवेश द्वार है। साथ ही कहा कि हम कराची से 68 प्रतिशत रेवेन्यू इक्ट्ठा करते हैं और पूरे पाकिस्तान को देते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों से कराची को ताजा पानी नसीब नहीं होता था, जो पानी आता था उसपर टैंकर माफिया कब्जा कर कराची के लोगों को बेचता था।
शिक्षा पर की बात
कमाल ने कहा कि पाकिस्तान में करीब 2.62 करोड़ बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं। उन्होंने आर्थिक दृष्टि से बताया कि यह आकड़ा 70 देशों की जनसंख्या से ज्यादा है और इतने सारे बच्चों के अशिक्षित होने के कारण हम आर्थिक मोर्चे पर मजबूत नहीं हो पा रहे हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





