back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीपीईसी के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए बलूचिस्तान में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात कर रहा पाकिस्तान

ग्वादर को हक दो आंदोलन के बैनर तले चल रहा विरोध प्रदर्शन ग्वादर से लेकर बलूचिस्तान के अन्य हिस्सों जैसे तुर्बत, पिशकन, जमरान, बुलेदा, ओरमारा और पासनी तक फैल गया है, जो पूरे मकरान तट को कवर कर रहा है। इसके अलावा, महिलाओं और व्यापारियों के रैलियों और धरना-प्रदर्शन में शामिल होने से आंदोलन को और गति मिली है। भू-राजनीतिक विश्लेषक, मार्क किनरा ने इंडिया नैरेटिव से बात करते हुए कहा, एक तरफ तो बलूचिस्तान सरकार के मंत्री मौलाना हिदायत-उर-रहमान के साथ बातचीत कर रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ, सरकार की कार्रवाई शांतिपूर्ण समाधान के लिए नहीं बल्कि आक्रामक है। वह बताते हैं कि सरकार ग्वादर विरोध को सुलझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह अपने कार्यों में सुसंगत नहीं है। उन्होंने कहा, 24 नवंबर 2021 को, प्रदर्शनकारियों की दो मांगों को पूरा किया गया और दो अन्य को आंशिक रूप से पूरा किया गया, लेकिन 27 नवंबर को बलूचिस्तान के राज्यपाल ने आपराधिक कानून संशोधन अध्यादेश, 2021 जारी किया, जिसमें सड़कों, राजमार्गों और गलियों में रैलियों और जुलूसों के आयोजन पर रोक लगा दी गई। उल्लंघन करने वालों को बिना किसी गिरफ्तारी वारंट के गिरफ्तार किया जा सकता है और 10,000 रुपये के जुर्माने के साथ तीन से छह महीने तक जेल भेजा जा सकता है। सरकार के नवीनतम कदम के बारे में बताते हुए डॉन अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि बलूचिस्तान के केंद्रीय पुलिस कार्यालय ने ग्वादर में अतिरिक्त पुलिस बलों को बुलाया है, क्योंकि विरोध तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है। किनरा का कहना है कि अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती से आंदोलन को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया में एक पैटर्न उभरता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा, दोनों – अध्यादेश और अतिरिक्त पुलिस की तैनाती – स्पष्ट रूप से बताता है कि प्रांतीय सरकार और इस्लामाबाद दोनों ही प्रदर्शनकारियों द्वारा अधिक मांगों को स्वीकार करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। पाकिस्तान बीजिंग की बात पर चल रहा है जो पहले ही ग्वादर विरोध को फर्जी खबर (फेक न्यूज) करार दे चुका है। उन्होंने कहा कि ग्वादर में सुरक्षा तंत्र को और मजबूत बनाने की दिशा में उठाया जा रहा कदम यह साबित करता है कि पाकिस्तान ग्वादर के लोगों को बुनियादी अधिकार और आजीविका प्रदान करने में दिलचस्पी नहीं रखता है। ग्वादर अधिकार आंदोलन ने चीन का ध्यान आकर्षित किया है, जिसने पाकिस्तान और चीन के बीच असामंजस्य पैदा करने के प्रयास में इस मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स को फर्जी समाचार करार दिया है। बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बलूच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम) के अध्यक्ष खलील बलूच ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की योजना चीनी नागरिकों और पाकिस्तानी पंजाबी समुदायों को बलूचिस्तान में बसाने की है, ताकि क्षेत्र के जनसांख्यिकीय संतुलन को बदला जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों को ग्वादर से बाहर निकाला जा रहा है। (यह आलेख इंडियानैरेटिव डॉट कॉम के साथ एक व्यवस्था के तहत लिया गया है) –इंडियानैरेटिव एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

बलूचिस्तान में बागी बलोचों का बड़ा हमला, एक साथ कई शहरों में कहर, कई पुलिस थानों पर किया कब्जा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत एक बार फिर हिंसा की आग में जल उठा है। शनिवार को बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...